जमशेदपुर (ब्यूरो): यंग इंडियंस और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आज मानगो में सडक़ सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। यह रैली आजाद नगर थाना से होकर ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित एमओ एकेडमी स्कूल पहुंची। यहां स्कूल प्रागंण में बच्चों को रोड सेफ्टी के बारे में बताया गया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार रोड सेफ्टी का पालन नहीं करने से हम दुर्घटना का शिकार होते हैं। इसके बाद स्कूल और मदरसे के बच्चों ने रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। मौके पर उपस्थित ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार सिंह ने कहा कि कानून बनाने और जुर्माना लगाने से केवल दुर्घटनाओं का समाधान नहीं है। इन समस्याओं को रोकने के लिए सामाजिक संगठनों और लोगों को आगे आना होगा। लोगों की अपनी आदतों में बदलाव करना होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार सिंह, मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत, आजाद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह के अलावा यंग इंडियंस रोड सेफ्टी के उपाध्यक्ष आकाश आनंद सिंह, रोड सेफ्टी वॉरियर सुनील परीकित और उपाध्यक्ष कौशिक मोदी भी शामिल हुए।

इनकी रही मौजूदगी

इस आयोजन में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट, यंग इंडियंस, मदर्स होम, कबीर मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल, विवेकानंद इंटरनेशनल हाई स्कूल, मदरसा जियाया दारूल किरात, एमओ एकेडमी हाई स्कूल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर साबिर अली, सैयद आसिफ अख्तर, आजाद नगर थाना शांति समिति के सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान, अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, ताहिर हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।

सांसद महारत्न के लिए चुने जाने पर बांटे लड्ड्ू

सांसद विद्युत वरण महतो को सांसद महारत्न अवार्ड 2024 के लिए निर्वाचित होने पर भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में राम मंदिर चौक, एरोड्राम चौक, झाबरी बस्ती में लड्डू वितरण किया गया। इस दौरान बाजार में राहगीरों को बीच भी लड्डू बांटे गए। सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने कहा कि यह भाजपा के साथ-साथ लौहनगरी तथा यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर रीता सिंह, नारायण प्रसाद, संजय रजक, सतेन्द्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, शंकर सिंह, जिला एसटी मोर्चा के जिला मंत्री संजय मुंडा, विनोद उमंग, अभिषेक सिंह, रासबिहारी प्रसाद, सुजीत आदित्य, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुशील हेसा, डॉ दीपक घोष, शोभा देवी, विनोद कुमार, अनुराग, गणेश मल्होत्रा, मोहन प्रसाद, निरज प्रसाद, परमेश्वर साहू, बिराज दै, अजय प्रसाद, राजकुमार पटनायक, राजकुमार प्रसाद, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।