-छह सौ लोगों के बीच किया गया पौधों का वितरण

-साकची शीतला मंदिर, जुस्को ऑफिस और साकची थाना परिसर में लगाए गए पौधे

JAMSHEDPUR: पर्यावरण बचाओ अभियान के संदेश के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का जन्मदिन रविवार को साकची स्थित मनोहर चाट की दुकान में मनाया गया। रविवार की सुबह साकची शीतला मंदिर, जुस्को ऑफिस और साकची थाना परिसर में पौधे लगाने के बाद दिन भर दुकान में आने वाले लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया। रविवार को माधुरी दीक्षित के साथ उनके माता-पिता की तस्वीर लगे कलेंडर, पर्यावरण बचाओ संदेश कार्ड, समेत कोल्ड ड्रीक्स, आईसक्रिम, केक, चॉकलेट, बिस्कुट, कॉपी-पेंसिल, हाथ का पंखा, पानी बोतल आदि का वितरण लोगों के बीच किया। इस मौके पर छह सौ लोगों के बीच पौधा का भी वितरण किया। इस दौरान पूरे दुकान को पर्यावरण बचाओ अभियान से सम्बंधित संदेश लिखे बैनर व पोस्टर लगे हुए थे। रविवार की शाम एक हजार से अधिक लोगों के बीच नि:शुल्क चाट का वितरण किया। इससे पूर्व रविवार की सुबह सुंदरनगर स्थित चेशायर होम और बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम के विशेष लोगों भोजन करवाया गया।