JAMSHEDPUR: बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल में चल रहे गणेशोत्सव के क्क्वें दिन सोमवार को महाराष्ट्र भगिनी समाज की महिलाओं ने मराठी व हिंदी गानों पर जमकर डांस किया। डांस का विषय था 'अलंकार', जिसमें महिलाओं ने बिंदिया से लेकर पायल तक हर प्रकार के गहने दर्शाने वाले गाने चुने गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत निकिता देव ने गणेश वंदना से की, जबकि इसी कड़ी में श्रावणी व इशिता बिलोलीकर ने गणेश स्तुति के साथ मछुआरा नृत्य प्रस्तुत किया। शिल्पा गांग्रस व निकिता देव का 'ऋतु आ गयी' और मनीषा जोशी का 'ढूंढो ढूंढो रे साजना मोरे कान का बाला' नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। इनके अलावा प्राची राजे की प्रस्तुति मराठी लावणी 'मला आणा कोल्हापुरी साज', प्राची की प्रस्तुति 'पायलिया बोले', शिल्पा गांग्रस की 'मोहे रंग दे', हार्दिका व लक्षिता वर्मा की 'चूड़ी जो खनके' के ग्रुप डांस में रेणु, योगिता, अश्रि्वनी, दीप्ति, रागिनी, मृदुला, कविता आदि महिलाओं ने भी खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में शिल्पा गांग्रस व अंजला जोशी का विशेष सहयोग रहा, जबकि कार्यक्रम की संकल्पना व निर्देशन के लिए अनुप्रीता देव व रोहिणी साठ्ये को अध्यक्ष रवींद्र साठ्ये ने सम्मानित किया।