JAMSHEDPUR: कोरोना के दूसरे चरण में बढ़ते संक्त्रमण देखते हुए जमशेदपुर सहित पूरे ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट में मास्क चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। जांच के लिए पूरे जिले में 18 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। गुरुवार को एडीएम लॉ एंड अर्डर नंद किशोर लाल और सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार ने साकची बाजार में जांच अभियान चलाया। पहले दिन सभी दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उनसे कहा गया है कि अगर आज के बाद कोई भी बिना मास्क का पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाल में मिले कई संक्त्रमित

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्त्रमण के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला में भी कोरोना संक्त्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 2 सप्ताह में मिले संक्त्रमण की संख्या को देखते हुए प्रशासन सकते में है। अभी एक दिन पहले ही साकची के एक ब्यूटी पार्लर में गई महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी। इसके बाद पार्लर को सील कर दिया गया। इसके बाद से अब प्रशासन द्वारा पूरी सख्ती बरती जा रही है।

शहरी क्षेत्र में 10 चेक प्वाइंट

जिले में 18 चेक प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत शहरी क्षेत्र में 10 और ग्रामीण क्षेत्र में 8 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। इस दौरान मास्क नहीं पहने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए अब 500 रुपये जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसी के तहत साकची गोल चक्कर से लेकर साकची बाजार में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पहला दिन सिर्फ सभी को सतर्क किया जा रहा है। कल से इस पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी और बिना मास्क के पकड़े जाने पर दंड स्वरूप 500 रुपए सहित कोरोना उल्लंघन नियम के तहत उन पर मामला भी दर्ज किया जाएगा।