1द्बद्भड्ड4.ह्यद्धड्डह्मड्डद्व@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: गर्मी के बढ़ने के साथ ही शहर के नन कंपनी एरिया में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। अंधेरा होते ही मच्छरों की फौज हमला करने लगती हैं। मच्छरों की वृद्घि के चलते शहर के अस्पतालों में मलेरिया समेत अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। एमजीएम अस्पताल के साथ ही सदर अस्पताल खास महल और जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भी रोगियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है।

मरीजों की लाइन

शहर में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने से गर्मी तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते मच्छरों की संख्या की संख्या बढ़ी है। शनिवार को एमजीएम अस्पताल में सबसे अधिक मरीज बुखार से पीडि़त मिले। दोनों टाइम की ओपीडी में ज्यादातर मरीज फिजीशियन को दिखाते नजर आएं। मरीजों की जांच में मलेरिया और वायरल बुखार की पुष्टि भी की गई।

नालियों की नहीं हुई सफाई

नन कंपनी एरिया बाहर से साफ दिखाने के लिए सड़कों को चमकाया जा रहा है, जबकि नालियों और नालों की सफाई न होने से मच्छरों की संख्या बढ़ी है। नन कंपनी एरिया की अधिकांश नालियां खुली हैं। इस वजह से मच्छरों की फौज बढ़ी है।

नहीं हो रही फॉगिंग

नन कंपनी एरिया में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने बाद भी अभी तक नगर पालिकाओं की फागिंग मशीने नहीं चलीं हैं। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण चलने के बाद भी हर तरफ गंदगी पटी पड़ी है। इससे मच्छरों का प्रकोप और बढ़ गया है। डाक्टरों का मानना है कि जब तक लू नहीं चलेगा, तब तक मच्छरों का प्रकोप कम नहीं होगा।

नहीं मिली मच्छरदानी

सरकार ने ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहर में रहने वाले लोगों को मेडिकेटेड मच्छरदानी के वितरण का वादा किया था। अस्पतालों के साथ ही ग्रामीण और शहरी इलाकों में मच्छरदानी का वितरण नहीं किया गया है।

दो दिन से बुखार आ रहा है आज हूं तो जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई है। भुइयांडीह में मच्छर बहुत ज्यादा हैं। ठंड में मच्छरों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन गर्मी के बढ़ने से मच्छरों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।

-अमित सिंह पटेल, भुइयांडीह

नन कंपनी एरिया में मच्छरों की संख्या बहुत ज्यादा है। मानगो में गंदगी ज्यादा है। इससे मच्छरों की तादात भी अधिक है। मच्छरों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। नालियों में कूड़ा भरा है। फागिंग भी अभी तक नहीं हुई है। जहां भी देखो कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नालियों की सफाई होनी चाहिए।

-राम प्रसाद, मानगो

सरकार ने मच्छरदानी देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक मच्छरदानी नहीं दी गई है। मौसम के बदलाव के चलते मलेरिया को वायरल फीवर के मरीज बढे़ हैं। नन-कंपनी एरिया में साफ-सफाई होनी चाहिए।

रामदुलारी, मानगो

गर्मी बढ़ने और मौसम के बदलाव के चलते मच्छरों की संख्या बढ़ी है। इससे मरीजों में भी इजाफा हुआ है। घर से निकलते समय पूरे बाह का शर्ट पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और तीन दिन से ज्यादा बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से मिल लें।

-डॉ आरएल अग्रवाल, फिजिशियन, एमजीएम हॉस्पिटल