JAMSHEDPUR: जेएन टाटा के जन्म दिन पर मंगलवार को शहर को नवल टाटा एकेडमी का तोहफा मिला है। टेल्को स्थित तार कंपनी इंदर सिंह स्कूल के पास में नवल टाटा एकेडमी बि¨ल्डग का उद्घाटन टाटा संस के एमेरिट चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया। मौके पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा स्टील कॉरपोरेट चीफ सर्वेश कुमार भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद सर्वेश कुमार ने कहा कि इस बि¨ल्डग की नींव वर्ष 2018 में रखी गई थी। तीन साल बाद बनकर तैयार हो गया है। यहां से अच्छे हॉकी खिलाड़ी तैयार होकर निकले। इसी को ध्यान में रखकर इसकी सुविधा टाटा स्टील की ओर से दी गई है। अगर यहां सेच्अच्छे खिलाड़ी बनकर निकलते हैं तो बि¨ल्डग का और विस्तार किया जाएगा।

छह नेशनल कोच

सर्वेश कुमार ने कहा कि यहां पर नेशनल स्तर से 4 से 6 नेशनल की सुविधा दी जा रही जो हॉकी के गुर सिखाने का काम करेंगे। यहां पर जिम की सुविधा के अलावा हॉस्टल और खाने की भी सुविधा दी जाएगी। व‌र्ल्ड क्लास स्तर की सुविधा देने का प्रयास टाटा स्टील की ओर से किया गया है।

ओडि़शा में भी बनाया गया है बि¨ल्डग

झारखंड के जमशेदपुर के साथ-साथ ओडि़शा में ही बि¨ल्डग की सुविधा हॉकी खिलाडि़यों को दी गई है। अगर खिलच्ड़ी अच्छा खेलते हैं तो उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर पहुंचाने का काम टाटा स्टील की ओर से किया जाएगा।

रोबो म्युरल तकनीक से बनी है नवल टाटा की तस्वीर

नवल टाटा हॉकी एकेडमी की इमारत पर उनकी विशाल तस्वीर बनाई गई है। यह तस्वीर रोबो म्युरल तकनीक से बनाई गई है। इसे मात्र दो घंटे से भी कम समय में तैयार किया गया है। इस तस्वीर की खासियत है कि यह सामने से देखने पर बहुत सारे रंग-बिरंगे डॉट दिखेंगे। लेकिन दूर से देखने पर यह नवल टाटा की सुंदर छवि में परिवर्तित हो जाता है।