छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: चांसलर पोर्टल से कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के किसी भी कॉलेज में यूजी में नामांकन अब अगले चार दिनों तक एडमिशन नहीं हो पाएगा। एडमिशन को लेकर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कार्यशाला मंगलवार को आयोजित की गई। इस ऑनलाइन कार्यशाला में कोल्हान विवि के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) डॉ। टीसीके रमन, ¨प्रसिपलों एवं तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें ऑनलाइन एडमिशन को लेकर डीएसडब्ल्यू ने कई दिशा-निर्देश ¨प्रसिपलों को दिए। मामला तब फंसा जब पेमेंट गेटवे की बात ¨प्रसिपलों ने उठाई।

ढाई घंटे तक चली बैठक

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया था कि वे विश्वविद्यालय का पैसा तो एडमिशन के साथ ही साथ ले लेंगे, लेकिन कॉलेज का पैसा कब मिलेगा यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। ढाई घंटे तक चले इस मैराथन बैठक में पेमेंट गेटवे को लेकर कोई स्पष्ट जवाब डीएसडब्ल्यू के स्तर से ¨प्रसिपलों को नहीं मिली। उसके बाद यह तय हुआ कि अगले चार दिन तक सभी कॉलेज पेमेंट गेटवे का कार्य विवि के स्तर से पूरा किया जाएगा। उसके बाद ही एडमिशन का कार्य प्रारंभ होगा। तब तक छात्रों को इंतजार करना होगा। यानि एडमिशन को लेकर फिर से एक नई अधिसूचना जारी करनी होगी। उसके बाद ही एडमिशन का कार्य प्रारंभ हो पाएगा। इधर कई छात्र कॉलेजों का चक्कर काट रहे हैं।

स्टूडेंट्स हो रहे परेशान

चांसलर पोर्टल में कोल्हान यूनिवर्सिटी में नामांकन नहीं होने से छात्र परेशान हो रहे हैं। कॉलेज के हेल्पडेस्क से भी किसी को कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। कई कॉलेजों ने अपने हेल्पडेस्क का नंबर भी बंद कर दिया है। जब एडमिशन कार्य प्रारंभ होगा, तब यह नंबर प्रारंभ होगा।

नहीं दी गई स्वीकृति

कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंगीभूत कॉलेजों में एबीएम कॉलेज गोलमुरी, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज का अपना गेटवे हैं। हाल ही में ग्रेजएट कॉलेज का भी अपना गेटवे हो गया है। इन कॉलेजों में भी नामांकन प्रारंभ करने की स्वीकृति विश्वविद्यालय ने नहीं प्रदान की है।

-कुछ तकनीकी समस्या के कारण चांसलर पोर्टल से कोल्हान विवि का एडमिशन नहीं हो पा रहा है। चार-पांच दिनों में गेटवे का मामला स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद नामांकन का कार्य ऑनलाइन ही प्रारंभ होगा। छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नामांकन तिथि भी बढ़ेगी।

-डॉ एके झा, प्रवक्ता, केयू, चाईबासा