छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: ईस्ट सिंहभूम का एजुकेशन डिपार्टमेंट अब जिले के हाई स्कूलों की ऑनलाइन मॉनिट¨रग करेगा। इसकी व्यवस्था जिला का शिक्षा विभाग करने वाला है। इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के अनुमोदन स्कूलों में ऑनलाइन निगरानी का सिस्टम लगाया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में इसके लिए एक-दो कंपनियों ने डेमो भी दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में इसका मुख्य सिस्टम रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी आरकेपी सिंह ने कहा विभाग इसके लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन यह सिस्टम काम कैसे करेगा इसकी जानकारी प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद ही दी जायेगी। सिस्टम के लग जाने से स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था से लेकर अन्य गतिविधियों की निगरानी की जायेगी। आवश्यकता पड़ने पर इसी सिस्टम के अंतर्गत विशेषज्ञों से स्कूली बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी।

कॅरियर की मिलेगी जानकारी

पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी हाई स्कूलों को अवसर तालिका शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस तालिका में दसवीं और बारहवीं पास करने के बाद बच्चे किस तरह के कॅरियर में जाना चाहते हैं, इसकी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए किस तरीके का कोर्स और इसके लिए कितना समय लगेगा इसकी भी जानकारी अवसर तालिका में उपलब्ध रहेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह ने बताया कि इसके लिए 200 फ्लैक्स बोर्ड का निर्माण कराया जा रहा है।

बोर्ड से मिलेगी जानकारी

हाईस्कूलों में होने वाली परीक्षाओं और क्लास टेस्ट की जानकारी भी शिक्षा बोर्ड देगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड का निर्माण कराया जा रहा है ताकि छात्र भी इस बोर्ड के अनुसार परीक्षा दें सके और नहीं होने पर शिक्षकों से इसकी जानकारी ले सके।