जमशेदपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (एनआइटी) जमशेदपुर के कंप्यूटर साइंस के छात्र पीयूष राय को एक कंपनी ने 37.5 लाख का सालाना पैकेज दिया है। साफ्टवेयर और एनालिटिक्स के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी डी.ई.शॉ ने आफलाइन कैंपस में पीयूष को लॉक किया है। हैदराबाद स्थित कंपनी के आफिस में पीयूष ने योगदान भी दे दिया है। पीयूष को इससे पहले टेकियोन एंड कामवाल्ट तथा अमेजन में इंटर्नशिप का ऑफर भी आया था। एनआइटी जमशेदपुर ने सत्र 2020-21 के अंतिम वर्ष के छात्रों के प्लेसमेंट का संपूर्ण डाटा गुरुवार को जारी किया है।

12 तक नहीं थी कंप्यूटर की समझ

पीयूष ने बताया कि 12वीं तक कंप्यूटर की समझ नहीं थी। ¨हदी मीडियम से पढ़ाई की थी। भाई आयुष की सलाह पर कंप्यूटर साइंस पढ़ने की दिशा में आगे बढ़ा। 2017 में जेईई की परीक्षा पास करने के बाद एनआइटी जमशेदपुर में दाखिला लिया। कंप्यूटर का ज्ञान नहीं होने से उसके दोस्तों और शिक्षकों ने भरपूर सहयोग किया। इसके बाद कंप्यूटर में रुचि बढ़ी और अब यही मेरा करियर है। पीयूष राय का पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहता है। उसकी मां मधुबाला राय गृहणी हैं, जबकि पिता भरत लाल राय रेलवे में बु¨कग क्लर्क हैं। पीयूष ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई शाह फैज पब्लिक स्कूल गाजीपुर से पूरी की है।

सत्र 2020-21 अंतिम वर्ष के 91.11 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। कोविड काल में यह बड़ी उपलब्धि है। कंप्यूटर साइंस के छात्रों का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। वहीं, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनिय¨रग के 96.15 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। कंप्यूटर साइंस के पीयूष राय को सबसे ज्यादा 37.5 लाख का पैकेज प्राप्त हुआ है।

-डॉ प्रहलाद प्रसाद, ट्रे¨नग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज, एनआइटी, जमशेदपुर