SARAIKELA: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर राजनगर के सिदो कान्हू चौक स्थित चेक पोस्ट में रात्रि ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। सिपाही को किसी अज्ञात वाहन ने रौंदा और फरार हो गया। मृतक सिपाही गो¨वद महाली (35) गुमला जिला का निवासी था। जानकारी के अनुसार शनिवार को राजनगर के मुख्य बाजार स्थित सिदो कान्हू चौक पर बनी चेकपोस्ट में सिपाही गो¨वद महाली की अन्य दो चौकीदारों के साथ रात्रि ड्यूटी लगी थी।

रात 12.30 बजे की घटना

रात करीब 12:30 बजे चाईबासा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सिपाही को रौंद दिया। सिपाही के साथ ड्यूटी में तैनात चौकीदार ने बताया कि सिपाही गो¨वद महाली टाटा की ओर से आ रहे बड़े ट्रेलर वाहनों को सरायकेला मार्ग की ओर मुड़ने के लिए हाथ से इशारा कर रहा था। इसी दरम्यान चाईबासा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार सफेद रंग की डाला 709 वाहन ने सिपाही को अपने चपेट में लेते हुए निकल गया। घटना के तुरंत बाद सिपाही को उठाकर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच ले जाने के क्रम में रास्ते में सिपाही ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर दे दी। परिजन सुबह ही टीएमएच पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

जर्जर पुल की रखवाली को बना है चेकपोस्ट

एनएच 220 पर राजनगर थाना क्षेत्र के सिदो कान्हू चौक चेकपोस्ट बनाया गया है। रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एनएच पर जर्जर मुरुमडीह पुल की सुरक्षा को लेकर पथ निर्माण विभाग द्वारा भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित किया गया है। पिछले फरवरी माह से यहां से भारी वाहनों की नो एंट्री लगी है। प्रशासन के द्वारा चेकपोस्ट बनाकर जमशेदपुर से आने वाले भारी वाहनों को इस मार्ग से चाईबासा जाने से रोका जा रहा है। इन्हें वापस भेजा रहा है या तो भाया सरायकेला होते हुए भेजा जा रहा है। राजनगर में सिदो कान्हू चौक व चालियामा में चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जहां 24 घंटे पुलिस ड्यूटी में लगी है।

चेकपोस्ट पर लगी थी ड्यूटी

सिपाही गो¨वद महाली को पुलिस लाइन से राजनगर सिदो कान्हू चौक पर चेकपोस्ट में ड्यूटी दी गई थी। राजनगर थाना में रहकर यहां शिफ्ट में उनकी ड्यूटी होती थी। थाना प्रभारी शम्भू शरण दास ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत दु:ख गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन को पकड़ने की कोशिश कर रही है। साथ ही चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों से अपनी जान की सुरक्षा करते हुए ड्यूटी निभाने की बात कही है।