जमशेदपुर (ब्यूरो): आदिवासी जनजाति सम्मेलन के संयोजक दीपक सुंडी एवं सहसंयोजक विनोद उमंग एवं जिलाध्यक्ष बिनानंद सिरका के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।

आदिवासियों के हित में काम

सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं जिला के संगठन प्रभारी राम सिंह मुंडा ने कहा कि झारखंड के तथाकथित झारखंड नामधारी राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा आदिवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर झारखंड को लूटने का काम किया है। यही कारण है कि झामुमो के प्रमुख नेता पूर्व मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन सलाखों के पीछे हैं। श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा आदिवासी हितों के लिए तत्पर हैं और आदिवासी हित में काम कर रहे हैं। कहा कि देश में अगर कोई राजनीतिक पार्टी आदिवासियों के हित के लिए काम कर रही है तो, वह है भारतीय जनता पार्टी।

इनकी रही मौजूदगी

सम्मेलन में भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सरदार, काजू सांडील आदि के अलावा भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जन जाति मोर्चा के जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार, मेघवाल टुडू, खेला राम बेसरा, रमेश बास्के, विजय सोय, संजय मुंडा, गुल्सन टूडू, विनोद माझी, मनोज बोद्ररा, गोपाल टोप्पो, सुशील हेस्सा, गणेश सरदार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह सोय और जिला उपाध्यक्ष रमेश बास्के, स्वागत भाषण अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विनानंद सिरका और धन्यवाद ज्ञापन दीपक सुंडी ने किया।