जमशेदपुर (ब्यूरो): जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान एवं क्लीनिकल न्यूट्रिशन एवं डाइटेटिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह 2023 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो। डॉ अंजिला गुप्ता ने जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने स्तनपान सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिताओं में सफल छात्राओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

बढ़-चढक़र हिस्सा लिया

गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रमा सुब्रमण्यम ने बताया कि स्तनपान सप्ताह के दौरान क्विज, निबंध, स्लोगन एवं एक्सेंट फोर प्रतियोगिता में 120 छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान यूनाइटेड किंगडम, बर्मिंघम से डॉ उपासना ने छात्राओं को कामकाजी महिलाओं में स्तनपान को सक्षम बनाने के लिए अनेक उपाय बताए। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभाग से डॉ डी पुष्प लता एवं सीएनडी विभाग से संचिता गुहा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू, वित्त पदाधिकारी डॉ जावेद अहमद, डीओ डॉ सलोमी कुजूर, आइक्यूएसी डायरेक्टर डॉ रत्ना मित्रा, डीन वाणिज्य संकाय डॉ दीपा शरण, डॉ ग्लोरिया पूर्ति, रिजवाना, डॉ अमृता, डॉ शहला जबीन, डॉ अपर्णा आदि उपस्थित थीं।

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में फातिमा को प्रथम और श्वेता तिवारी, नामुद सहर, प्रियंका सेनापति, निकिता सिंह को द्वितीय, निबंध प्रतियोगिता में आस्था को प्रथम, सोनम राज, साल्वे श्रीवास्तव को द्वितीय और सलोनी सिंह व सूफ़ी नाज को तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में अंजलि को प्रथम, प्रीति को द्वितीय और अर्चना व सुकन्या को तृतीय के अलावा भाषण प्रतियोगिता में अनमोल को प्रथम और खुशी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।