जमशेदपुर (ब्यूरो)। कदमा स्थित उत्क्रमित विद्यालय में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के द्वारा स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम संका आयोजन किया गया। क्लब की पूर्व अध्यक्ष रामा खन्ना ने शिशुओं की माताओं और गर्भवती महिलाओं को स्तनपान से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बच्चों के लिए मां का दूध सर्वोत्तम
उन्होंने कहा कि स्तनपान शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक है, साथ ही इससे माताओं को भी गर्भाशय कैंसर, स्तन कैंसर और बहुत सारी बीमारियों से बचाव होता है। इस मौके पर एक बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और शिशुओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता शिशुओं का चयन उनके स्वास्थ्य और उनके संपूर्ण टीकाकरण के आधार पर किया गया था। पुरस्कार नीलिमा प्रकाश द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अर्चना ने माताओं के बीच हॉर्लिक्स का वितरण किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रेखा झा और सचिव मधुमिता सान्याल ने भी कार्यक्रम में योगदान दिया।