जमशेदपुर (ब्यूरो) : वहीं दूसरी ओर अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए शहर के शिक्षक, इंजीनियर व कालाकारों की टीम ने एक अलबम का निर्माण किया है, जिसका नाम 'हर घर लहरेगा तिरंगाÓ रखा गया है। रविवार को इस अलबम को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय ने रिलीज किया। इस मौके पर उन्होंने अलबम की सराहना करते हुए कहा कि शहर के युवाओं ने एक बेहतर देशभक्ति गीत तैयार किया है। गीत कर्णप्रिय है और शब्दों को काफी अच्छे ढंग से सजाया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आएगा।

इस गीत को शहर के गायक अजीत अमन ने गाया है, वहीं, अमित तिवारी ने लिखा है। गायक अजीत अमन ने बताया कि अलबम में तिरंगा के महत्व को दिखाया गया है। अलबम रिलीज होते ही इंटरनेट मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है, जो पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। इस गीत के माध्यम से दिखाया गया है कि अब हमारा देश भी किसी से कमजोर नहीं है। देश विश्वगुरु की ओर बढ़ रहा है।

हर घर तिरंगा अलबम की लांचिंग

आजादी के अमृत महोत्सव पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है तो बाइक रैली का भी आयोजन हो रहा है। इस क्रम में शहर के कलाकारों ने इस मौके पर अलबम भी निकाला। इस विषय पर निकले एक अलबम की लांचिंग पूर्व सीएम रघुवर दास ने तो दूसरे की लांचिंग पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने की

पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज हर घर तिरंगा गाने का अलबम रिलीज किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की हर घर तिरंगा की सोच को दर्शाने वाली इस अलबम के प्रोड्यूसर मुम्बई में रह रहे शहर के राजदीप सैनी और म्यूजिक डायरेक्टर रुपेश वर्मा हैं। साथ ही मुम्बई के रहने वाले डायरेक्टर बी हरेश ने इन सभी के साथ कोरोना काल में लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए इंडिया बाजी मारेगा नाम से अलबम बनाया था। हर घर तिरंगा के डायरेक्टर बी हरेश, गायक कपिल थापा, म्यूजिक डायरेक्टर रुपेश वर्मा, गीतकार किशन पालीवाल, साउंड इंजीनियर दीपक आर्या हैं और इस अलबम को कुलवंत सिंह बंटी ने प्रस्तुत किया है।

डायरेक्टर हैं बी हरेश

हर घर तिरंगा अलबम की सोच डायरेक्टर बी हरेश और कुलवंत सिंह बंटी की है। इसमें क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कॉमनवेल्थ गेम 2022 के सिल्वर मेडल विजेता दिनेश कुमार, पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल जैसे बड़े खिलाडिय़ों ने भी इस एलबम के माध्यम से संदेश देने का काम किया है। वहीं रघुवर दास ने भी इस अलबम के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा लहराने का का संदेश दिया है। मौके पर रेलयात्री बोर्ड के सदस्य गुरविंदर सेठी, मिथिलेश सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अमरजीत सिंह राजा उपस्थित थे।