जमशेदपुर : शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण करने के आरोपित प्रदुत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को कदमा थाना की पुलिस मंगलवार की मध्यरात कदमा से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पूछताछ की कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके खिलाफ कदमा थाना में न्यायालय के आदेश पर विगत 14 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपित प्रदेश के एक मंत्री का पूर्व चालक है।

दे रहा था धमकी

गिरफ्तारी से पहले आरोपित महिला को मोबाइल पर कॉल कर और घर आकर केस उठा लेने की धमकी दे रहा था। रुपये देने का प्रलोभन दे रहा था। इसकी शिकायत सिटी एसपी को दी गई। कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। शुक्रवार को महिला एसएसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची थी। कहा था उसके पास अब दो नाबालिग पुत्रियों के साथ खुदकुशी करने के सिवाय और कोई चारा नहीं बचा है। महिला का आरोप है आरोपित 2012 से 2020 तक यौन शोषण करते रहा। वरीय पुलिस अधिकारियों के यहां उसने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई थी। अदालत के आदेश पर प्राथमिकी की कार्रवाई की गई। 19 जून को 164 के तहत उसका बयान अदालत में कलमबंद किया गया था। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया था। आरोपित उसे मंत्री के सरकारी आवास भी ले जाता था। वहां की सीसीटीवी बंद करवा देता था।

चालक को हटा दिया गया था

यौन शोषण, गर्भपात कराने, धमकी देने, ब्लैक मे¨लग किए जाने, सात लाख रुपये ऐंठ लेने संबंधित शिकायतवाद आरोपित के खिलाफ दर्ज होने और कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद उसे मंत्री के चालक पद से हटा दिया गया था। आरोपित का मानगो परमेश्वर कालोनी और कदमा भाटिया बस्ती हरिओम अपार्टमेंट में घर है। मूल रूप से बिहार के जमुई कटौना का निवासी है।

आरोपित ने उठाया फायदा

महिला शादी-शुदा है। उसकी दो बेटी है। वैवाहिक जीवन में विवाद होने के कारण वह पति से अलग रहने लगी। प्रदुत सिंह से उसकी पहचान हुई। पत्नी के निधन होने की जानकारी दी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। महिला से आरोपित ने कहा अगर पति से तलाक लेगी तो वह उससे शादी कर लेगा। वह उसके झांसे में आ गई। आरोपित 2012 से 2020 तक यौन शोषण करते रहा। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। महिला और उसके भाई से सात लाख रुपये भी ले लिया। इस बीच महिला का पति से जनवरी 2020 में तलाक हो गया। महिला ने आरोपित को शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी देता रहा। जाति के नाम पर गाली-गलौज करता रहा।