जमशेदपुर (ब्यूरो): इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया और बच्चों के साथ ही अतिथियों ने भी तिरंगे को सलामी दी। सभी ने देश को विकास के पथ पर ले जाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विभिन्न समारोह में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर आज विभिन्न संस्थानों में संस्थान के प्रमुख और अन्य अतिथियों ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे की सलामी ली।

प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी हुए सम्मानित

पोटका के टांगराईन स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यालय के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के कारण अरविंद तिवारी गोपाल मैदान में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सके। बाद में उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मालूम हो कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद अपने नवाचारों के कारण काफी चर्चित है। रांची में 22 से 24 जनवरी को आयोजित नेशनल सेमिनार में भी विद्यालय की डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। अरविंद तिवारी आदिम जनजाति के बच्चों को विद्यालय से जोडऩे के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ड्रॉप आउट ब'चों खासकर लड़कियों को विद्यालय से जोडऩे के लिए उन्होंने विभिन्न प्रयास किए हैं।

गोविंद विद्यालय में मना गणतंत्र दिवस

तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्णा मोदक के साथ सचिव अभिषेक शर्मा, हेड ऑफ एचओडी नौशाद रजिया एवं हिंदी माध्यम की प्रधानाचार्य सुनीता त्रिपाठी ने झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली। इस दौरान विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा ने पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कहकशां कुलसुम और फजिया सईद, स्वागत भाषण जाकिया तस्नीम और धन्यवाद ज्ञापन अमरीन खान ने किया।

शिक्षा निकेतन स्कूल में हुआ झंडोत्तोलन

टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष 'योतिर्मय दास ने झंडा फहराया। मौके पर ब'चों ने देशभक्ति कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या सुमिता डे सहित अन्य उपस्थित थे।

विग स्कूल में हुआ झंडोत्तोलन

छोटा गोविंदपुर स्थित विग इंग्लिश स्कूल में मुख्य अतिथि हरीश सिंह ने झंडा फहराया। विद्यालय के टैगोर हाउस, सुभाष हाउस, पटेल हाउस एवं नेहरू हाउस ने मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।

विमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति ने फहराया झंडा

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर और सिदगोड़ा परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ। अंजिला गुप्ता ने झंडा फहराया। अपने संबोधन में प्रो। डॉ अंजिला गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय अकादमिक, अनुसंधान और पाठ्येतर सफलता की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि महिला विश्वविद्यालय झारखंड में केंद्र सरकार की पहल &एक भारत, श्रेष्ठ भारत&य का नोडल कार्यालय है। कार्यक्रम का संचालन डॉ। नुपुर अन्विता मिंग और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव राजेंद्र जयसवाल ने किया। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ। किश्वर आरा, एफओ डॉ। जावेद अहमद, परीक्षा नियंत्रक डॉ। रमा सुब्रमण्यम, प्रॉक्टर डॉ। सुधीर साहू, सीवीसी डॉ। अन्नपूर्णा झा, डीओ डॉ। सलोमी कुजूर, मानविकी, सामाजिक एससी, वाणि'य, विज्ञान के डीन उपस्थित थे।

विवेक विद्यालय में मना गणतंत्र दिवस

छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन विजय कुमार बट्टू ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट तथा ब'चों द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के सचिव अंकुर सिन्हा, प्राचार्य अवधेश सिंह आदि उपस्थित थे।

डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने किया झंडोत्तोलन

वन विभाग के कार्यालय में डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान विभाग के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे कों सलामी दी। डीएफओ ने कहा कि आज के भाग दौड़ वाले जीवन में लोग अपनों से दूर होते जा रहे हैं। इसपर हमें विशेष ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने लोगों से अपने कार्य एवं परिवार में परस्पर सामंजस्य बनाकर रखने को कहा, ताकि घर से लेकर समाज में हमारी एकता प्रदर्शित हो।

विजय मुनका ने सिंहभूम चैंबर में फहराया तिरंगा

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में गणतंत्र दिवस के मौके पर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने झंडा फहराया। श्री मुनका ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने आज के दिन राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, जी आर गोलछा, निर्मल काबरा, उमेश कावंतिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, पुनीत कावंतिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी के अलावा सचिव सुरेश शर्मा लिप्पु,अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, जगदीश खंडेलवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, रोहित काबरा, अभिषेक काबरा, पवन नरेडी, अमित सरायवाला, नितेश धूत, सतीश सिंह, नरेश मोदी, प्रकाश मोदी, आनंद चौधरी, इंदरजीत सिंह बिंद्रा, पीयूष गोयल, उमेश खिऱवाल, हर्ष बाकरेवाल, कौशिक मोदी, प्रीतम जैन, साहेब सिंह, भरत वसानी, मुकेश मित्तल आदि उपस्थित थे।

जुगसलाई हाट बाजार में हुआ झंडोत्तोलन

जुगसलाई नया बाजार हाट परिसर में समाजसेवी दीपक कुमार ने झंडा फहराया। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, मनमोहन गुप्ता, श्याम गुप्ता, इमरान गद्दी, इंजमाम गद्दी, अरबाज गद्दी, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है संविधान: मनोज मिश्रा

संविधान हमें जाति और धर्म के नाम पर बांटने की नहीं बल्कि सभी धर्म जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उक्त बातें मानवाधिकार संगठन चीफ एवं रोटी बैंक के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन के बाद कही। मनोज मिश्रा ने आज मानगो, भुइयांडीह, छायानगर, रोटी बैंक कार्यालय, जेएचआरसी कार्यालय सहित अन्य स्थानों मे झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में मनोज मिश्रा के साथ रेणु सिंह, सालावत महतो, श्याम लाल, निभा शुक्ला, अनीमा दास, शुभश्री दत्ता, देवाशीष दास, रीना दास, अंजू देवी, सोमवारी, रूबी देवी, प्रीति कुमारी, मंजू शर्मा, शोभा देवी सहित अन्य मौजूद थीं।

तुलसी भवन में अरुण तिवारी ने फहराया झंडा

गणतंत्र दिवस के मौके पर तुलसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी ने झंडा फहराया। इस अवसर पर श्री तिवारी के अलावा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष राम नंदन प्रसाद, साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, डॉ रागिनी भूषण, नीता सागर चौधरी, वंदे शंकर सिंह, साहित्य समिति के सुरेश चंद्र झा, वसंत जमशेदपुरी, डॉ संजय पाठक 'सनेही', बलबिंदर सिंह, जितेश तिवारी, भंजदेव देवेंद्र कुमार 'व्यथित', सेवा भारती के राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

ब्रह्मकुमारी के मैरिन ड्राइव सेवा केंद्र में मना गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्रह्मकुमारी के मैरीन ड्राइव सेवा केंद्र में टेल्को इंस्पेक्टर नरेश सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर नरेश सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारी अपनी सकारात्मक शक्तिशाली विचारों से जिस तरह विश्व को नकारात्मकता से मुक्त करने का प्रयास कर रही है, वह प्रयास एक दिन भारत को फिर से विश्व गुरु बनाएगी।

मायुमं स्टील सिटी के अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मोहित मुनका ने सहयोग विलेज में झंडोत्तोलन किया। यह कोल्हान क्षेत्र का एकमात्र एडॉप्शन सेंटर है। मौके पर सहयोग गांव के ब'चों के बीच चॉकलेट और मिठाई के साथ ही झंडा भी वितरित किया गया। इस मौके पर सचिव सौरव सोंथालिया, पूर्व अध्यक्ष विष्णु गोयल, संयुक्त सचिव अंकित मुनका, दीपक पटवारी, रमेश अग्रवाल, अनिमेष छापोलिया, अभिषेक नरेड़ी, सयोग विलेज से गुरविंदर कौर और अभिषेक उपस्थित थे।

भाजपा नेता विकास सिंह ने किया झंडोत्तोलन

75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कई स्थानों में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। श्री सिंह ने आदिवासी जन कल्याण उ'च विद्यालय, मानगो हिलव्यू कॉलोनी, डिमना चेक पोस्ट, शंकोसाई में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के अंत में चेक पोस्ट में भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम में विकास सिंह, कैलाश बिरुवा, सोमेश्वर मुर्मू, सरजु बास्के, सुबोध प्रसाद, उदय शंकर चौधरी, दुर्गा चरण बारी, सुबोध प्रसाद, रोहित कुमार, कुंदन कुमार, संदीप शर्मा, प्रवीण सिंह, राम कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

भाजपा नेता सुबोध झा ने किया झंडोत्तोलन

भाजपा नेता और बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्री झा ने बागबेड़ा महानगर विकास समिति कार्यालय, बागबेड़ा थाना चौक, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी बजरंगी खेल मैदान रोड नंबर 1 में, अमन कोचिंग सेंटर नया बस्ती, बागबेड़ा कॉलोनी पूर्णिमा कोचिंग सेंटर, हरहरगुट्टू में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता में ब'चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया। रितु सिंह, यश अग्रहरी, सौरव कुमार सिंह, रोशन तिवारी, गौरव साहू, अंजलि सिंह, संगीता कुमारी, सोनम तिवारी, रागिनी शर्मा, अस्तु कुमार सिंह, जयप्रकाश वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, बलराम साहू, रंजीत कुमार, अखिल कुमार, रंजन रजक, शांति भगत, सोनू टुडू, मनोज तिवारी, मुकेश राय आदि उपस्थित थे।

धर्मेंद्र सोनकर ने विभिन्न जगहों पर किया झंडोत्तोलन

75वें गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सोनकर ने छोटे-छोटे ब'चों के बीच मिठाई का भी वितरण किया। सोनकर ने

रामजन्म नगर कदमा, शास्त्री नगर, कदमा एम 2 चौक, बिष्टुपुर मार्केट, सोनारी बाल विहार, मेडिकल बस्ती रानीकुदर गुरुद्वारा बस्ती में झंडोत्तोलन किया। इस कार्यक्रम में शशि भूषण प्रसाद, अजितेश उ'जैन आदि उपस्थित थे।

भाजपा सोनारी मंडल ने किया झंडोत्तोलन

भाजपा सोनारी मंडल द्वारा राम मंदिर स्थित अटल चौक पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया.इसके अलावा सोनारी मंडल अध्यक्ष ने सोनारी क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में झंडा फहराया। मौके पर पूरण वर्मा, गोपाल लहरी, सुदीप चौधरी, प्रदीप सिंह, रवि ठाकुर, महावीर सिंह, महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, उपाध्यक्ष संजय रजक, सतेन्द्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, सुजीत आदित्य, राहुल तिवारी, रास बिहारी प्रसाद, सरिता लाल, सुशील हेस्स, राजपाल सिंह, नेहा साहू, दीपक नाग, नीरज प्रसाद, विवेक सिंह, काजल मुखर्जी, बिराज दै, प्रदीप सिंह, बंटी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

जमशेदपुर सीसीआर डीएसपी रहे अरविंद कुमार सम्मानित

गणतंत्र दिवस के मौके पर रांची के मोराबादी स्थित राजकीय समारोह में जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी के पद पर रहे अरविंद कुमार को झारखंड के रा'यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं गृह मंत्री असाधारण आसूचना पदक से सम्मानित किया गया। अरविंद कुमार वर्ष 1989 में पुलिस सेवा में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। प्रशिक्षण के बाद एकीकृत बिहार के औरंगाबाद एवं झारखंड के जमशेदपुर, पलामू, सिमडेगा, धनबाद, गुमला, सरायकेला एवं चाईबासा जिला में पदस्थापित रहे हैं। उग्रवाद प्रभावित जिला में पदस्थापन के दौरान उग्रवादियों के साथ इनकी कई बार मुठभेड़ भी हो चुकी है.पूर्व में इन्हें वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक, सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पदक एवं विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया जा चुका है।