जमशेदपुर (ब्यूरो): रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोमवार को छायानगर में मिसेस सावन क्वीन एवं मिस सावन प्रिंसेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निशा शर्मा को मिसेस सावन क्वीन एवं किरण डे को मिस सावन प्रिंसेस चुना गया। कार्यक्रम में तीन राउंड के अलग-अलग खेल आयोजित किये गए। इसके तहत कैट वॉक, मेहंदी लगाओ एवं म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन हुआ। मिसेस सावन क्वीन के लिए छायानगर की 22 महिलाओं ने भाग लिया जबकि मिस सावन प्रिंसेस के लिए 32 युवतियों ने भाग लिया था। विजेता प्रतिभागी को ज्वेलरी प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे जज की भूमिका में अनिमा दास, सरोज देवी, शुभश्री दत्ता एवं स्नेहा चंद्रवंशी मौजूद थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा थे। उन्होने बताया कि छायानगर जैसे स्लम एरिया में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है। कहा कि रोटी बैंक के द्वारा निचले पायदान मे रहने वाली महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास जगाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

रिमझिम सावन उत्सव में पुष्पा विजेता

सोनारी के कागलनगर स्थित फैमिली रेस्टोरेंट में सोमवार को रिमझिम सावन उत्सव का आयोजन हुआ। इस उत्सव का आयोजन होटल की संचालिका कविता दास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सरायकेला खरसावां के सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा झारखंड लोकसभा के प्रभारी उदय सिंहदेव उपस्थित थे। वहीं निर्णायक के तौर पर समाजसेवी सीता सिंह, कविता दास, फातिमा शाहिन उपस्थित थीं। रिमझिम सावन उत्सव कार्यक्रम में कुल 50 महिलाओं में से 31 महिलाओं ने भाग लिा। इनमें से 3 को विजेता घोषित किया गया। इनमें प्रथम पुष्पा, द्वितीय सपना और तृतीय रंजीता रहीं। तीनों विजेता महिलाओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर ललित शर्मा, नीलम, चांदनी तिवारी, सीमा वर्मा, नमिता उपाध्याय, अरविंदर कौर, लकी सिंह, लवली सिंह, माधुरी सिंह, मनीषा, प्रीति, शुक्ला हलधर रूबी, नेहा दास, लल्ली सहित कुल 50 महिलाएं शामिल हुईं।