स्न्क्त्रन्ढ्ढयश्वरुन्: सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत कुचाई एवं तमाड़ के जंगली क्षेत्र में 4 जिले सरायकेला- खरसावां, रांची, पश्चिम सिंहभूम और खूंटी जिला की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाये गये बड़ी मात्रा में हथियार, केन बम सहित अन्य सामान की बरामदगी पुलिस ने किया है। यह जानकारी सरायकेला- खरसावां जिला के एसपी मोहम्मद अर्शी ने आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में पत्रकारों को दी। एसपी मो। अर्शी ने बताया कि खूंटी से 5 लाख का ईनामी नक्सली कमांडर जीत राय मुंडा एवं जोगन पूर्ति ने पुलिस के समक्ष अपने स्वीकृति बयान में बताया कि कुचाई एवं तमाड़ थाना अंतर्गत राय ¨सदरी पहाड़, जरगोड़ा पहाड़, चाईबासा जिला के झरझरा पहाड़ तथा अन्य जगहों पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के अनल दा, असीम दा, अमित मुंडा, अतुल महाराजा प्रमाणिक दस्ते के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने एवं हथियार लूटने के उद्देश्य से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक आईडी छिपा कर रखा गया है। साथ ही रास्तों में आईडी लगाया गया है।

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सूचना के आधार पर 4 जिला के पुलिस, सीआरपीएफ, सेट जवान और झारखंड जगुआर के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया। अभियान में तमाड़ के जरागोडा पहाड़ से आईडी एवं गोली तथा सरायकेला- खरसावां जिला के बांडी पहाड़ के नीचे मेरोमजंगच् कच्ची सड़क पर पुलिस को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से छिपा कर रखे गये सीरीज में 5 किलोग्राम वजनी 7 केन बम, राय ¨सदरी पहाड़ से 4 किलोग्राम वजनी के 65 कैन बम, 4000 मीटर कोडेक्स वायर, 17 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर, 4 राइफल, एक पिस्तौल एवं 97 ¨जदा गोली बरामद किया गया। बरामद केन बम को सुरक्षा के ²ष्टिकोण से झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया। एसपी ने बताया कि मामले को लेकर कुचाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि नक्सली अपनी सक्रियता दिखाने के लिए सरायकेला एवं चाईबासा क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।

माओवादियों को लगा झटका

नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना के आधार पर चारों जिला के पुलिस द्वारा लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसपी ने हथियार बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इससे माओवादियों को बहुत बड़ा झटका लगा है एवं उनके नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा है कि नक्सलियों और नक्सली गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेन्स में एडीपीओ राकेश रंजन, एएसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

----------------------------------

पुलिस की बड़ी सफलता

कुचाई-कुकड़ू हाट बाजार कांड में शामिल था नक्सली जित राय मुंडा

मामले के खुलासे के दौरान सरायकेला एसपी ने बताया है कि खूंटी जिला में पकड़ाए 5 लाख इनामी भाकपा माओवादी नक्सली कमांडर जीत राय मुंडा तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू हाट बाजार में 5 पुलिसकर्मियों के निर्मम हत्या कांड और हथियार लूट मामले में शामिल था। इधर चारों जिला के पुलिस इन दोनों माओवादियों के गिरफ्तारी और भारी मात्रा में असलह बरामद होने को एक बड़ी सफलता के रूप में देख रही है।

बरामद हुए सामान

1. पांच-पांच किलोग्राम के सीरीज केन बम- 07 पीस।

2. चार-चार किलोग्राम के केन बम- 65 पीस।

3. कोर्डेक्स वायर- 400 मीटर।

4. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 17 पीस।

5. .303 बोर का वोल्ट एक्शन रेगुलर राइफल- 01.

6. .315 बोर का वोल्ट एक्शन राइफल- 01.

7. 12 बोर का डीबीबीएल गन- 01.

8. .315 बोर का डबल बैरल छोटा राइफल- 01.

9. पिस्तौल- 01.

10. .303 बोर का ¨जदा गोली- 90 पीस।

11. 12 बोर का ¨जदा गोली- 07 पीस।

छापामारी दल में रहे शामिल

1. पुरुषोत्तम कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक( अभियान), सरायकेला खरसावां।

2. ओमप्रकाश तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा खूंटी।

3. अजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू रांची।

4. झारखंड जगुआर के एजी- 01, 02, 34, 39 के कमांडर।

5. भीम सिंह मीना, सहायक समादेष्टा सीआरपीएफ।

6. सोलोमान रोनम, सहायक समादेष्टा सीआरपीएफ।

7. खानसामा थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक सनोज कुमार चौधरी।

8. कुचाई थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक उदय कुमार गुप्ता।

9. खूंटी जिला पुलिस अवर निरीक्षक बिक्रांत कुमार।

10. थाना प्रभारी साइको खूंटी पुलिस अवर निरीक्षक नरसिंह मुंडा।

11. परि। पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, कुचाई थाना।

12. परि। पुलिस अवर निरीक्षक संदीप तिर्की, खरसावां थाना।

13. सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल, सैट बल सरायकेला खरसावां, खूंटी।