जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र मरीन ड्राइव के घोड़ा चौक के पास सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे की इलाज को लेकर शुक्रवार को भी स्थानीय लोगों ने बवाल काटा। सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। ईट-पत्थर सड़क पर बिखेर दिए। बांस-बल्ली से सड़क को अवरुद्ध कर दिया। जिससे मरीन ड्राइव पर यातायात प्रभावित हुई। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि घायल बच्चा अस्पताल में कोरोना संक्रमित कैसे हो गया। बच्चे के माता-पिता मजदूरी करते है। इलाज के पैसे नहीं है। गौरतलब है। अस्पताल में कोरोना जांच मेंच्बच्चा संक्रमित पाया गया है। घायल बच्चा टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल है।

पांच लाख मुआवजा की मांग

इधर, जाम की सूचना पर कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। लोगों से जाम हटाने का आग्रह किया। लोग दुर्घटना में घायल बच्चे को इलाज के लिए वेल्लोर भेजने और पांच लाख मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। जिस वाहन से दुर्घटना हुई। उसे जब्त करने और चालक की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। बताया बच्चे के माता-पिता मजदूरी करते है। इलाज के पैसे नहीं है। कुछ समय बाद मुख्यालय दो के डीएसपी कमल किशोर और भूमि उपसमाहर्ता र¨वद्र गागराई पहुंचे। क्यूआरटी फोर्स को भी बुला लिया गया था। लोगों को आश्वस्त किया कि वाहन की पहचान को पुलिस प्रयासरत है। बच्चे का इलाज हो रहा है। हर संभव पुलिस-प्रशासन सहयोग करेगी। इलाज में पैसे की कोई कमी बाधक नही होगी। इसके बाद लोग सड़क से हटने को तैयार हुए।

क्या है मामला

गुरुवार दोपहर आठ वर्षीय बच्चा सड़क पार कर सुवर्णरेखा नदी की ओर जा रहा था। आदित्यपुर की ओर से मरीन ड्राइव आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में भाजपा का झंडा लगा था। दुर्घटना के विरोध में गुरुवार को भी लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया था। सड़क जाम समाप्त कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

भाजपा झंडा लगे कार की पुलिस को तलाश

घायल बच्चे के पिता और स्थानीय लोगों का आरोप है। भाजपा का झंडा लगे कार की चपेट में आच्े से बच्चा घायल हुआ है जिस कार से दुर्घटना हुई। कार एक बड़े नेता के काफिला में शामिल था, लेकिन कार का नंबर पूरी तरह से वे लोग देख नहीं पाए। जो नंबर देखा इसकी जानकारी कदमा थाना की पुलिस को दी गई। उस आधार पर पुलिस ने आदित्यपुर टॉल ब्रिज पर जाकर जांच की। टॉल ब्रिज प्रबंधन ने बताया वीआइपी वाहनों के काफिला जिस ओर से पास होता है। वहां की सीसीटीवी खराब है। इसकी लिखित जानकारी भी कदमा थाना की पुलिस को दी गई। कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया पुलिस वाहन की पहचान का प्रयास कर रही है।