-सिटी के स्टूडेंट्स को मिले सिविल सर्विसेज में सफलता के टिप्स

JAMSHEDPUR: यूपीएससी सिविल सर्विसेज का सपना लिए यूथ्स को इस बड़े और टफ एग्जाम में सफल होने को लेकर टिप्स मिले। संडे को इटेन एएलएस आईएएस के दिल्ली सेंटर के एक्सपर्ट फैकल्टी मनीष गौतम ने साकची स्थित रवीन्द्र भवन में स्टूडेंट्स से रू-ब-रू हुए। लगभग भ् सौ स्टूडेंट्स और पैरेंट्स इसमें शामिल हुए। इस दौरान मनीष गौतम ने बताया कि अगर सही तरीके से स्मार्ट वर्क किया जाए तो यूपीएससी सिविल सर्विसेज में सफल होना जेपीएससी से भी आसान है। कार्यक्रम में एसएसपी अनुप टी मैथ्यू ने कई स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। एसएसपी को भी संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

एलिमिनेशन प्रोसेस के बाद बचते हैं अच्छे कैंडीडेट्स

एएलएस के कार्यकारी निदेशक मनीष गौतम ने कहा कि पीटी में भीड़ और सेलेक्शन प्रोसेस की वजह से यह एग्जाम कठिन प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि प्री एग्जाम के लिए लाखों लोगों ने लास्ट इयर फॉर्म भरा था। प्री एग्जाम में सफल होने वाले कैंडीडेट्स की संख्या लगभग क्7 हजार थी। मेन (रिटेन) एग्जाम में सफल होने वाले कैंडीडेट्स की संख्या फ्ख्00 रही। इन्हें धौलपुर हाउस दिल्ली में इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिला। फाइनली सेलेक्ट होने वाले कैंडीडेट्स की संख्या लगभग क्ख् सौ थी।

अच्छे कैंडीडेट्स की संख्या तो भ्0 हजार ही होती है

मनीष ने बताया कि प्री में शामिल होने वाले कैंडीडेट्स की संख्या लाखों में तो होती है पर जिनके बीच फाइट होती है वे लगभग भ्0 हजार ही होते हैं। उनका कहना था कि बाकी के कैंडीडेट्स तो पैरेंट्स और खुद को तसल्ली देने के लिए एग्जाम में शामिल हो जाते हैं। उनका कहना था कि इन भ्0 हजार में से सभी तो इसमें सफल नहीं हो सकते पर उन्हें डिफरेंट स्टेट्स की सिविल सर्विसेज और दूसरे एग्जाम में जरुर सफलता मिल जाती है। उनका कहना था कि इस एग्जाम की तैयारी के लिए खुद को अनुशासित रखना बहुत जरुरी होता है। पढ़ाई के घंटों के बारे में उनका कहना था कि रेगुलर 8-क्0 घंटे की पढ़ाई सफिसिएंट है पर ये घंटे ईमानदारी के होने चाहिए।

इन प्वॉइंट्स का रखें ख्याल

यूपीएससी सिविल सर्विसेज में सफलता के लिए जिन खास प्वॉइंट्स पर चर्चा की गई उनमें

स्ट्रैटजी - सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को इसके लिए रणनीति बना लेनी चाहिए। कितने घंटे देने हैं, पढ़ाई का तरीका क्या होगा और किन मुद्दों पर फोकस करना है।

निरंतरता - इस एग्जाम में सफलता के लिए निरंतरता बहुत जरुरी है। पढ़ाई में ब्रेक होने से प्रॉब्लम होती है। जितने घंटे पढ़ें उसमें निरंतरता जरुर होनी चाहिए।

सिलेबस को जान लें - सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरु करने से पहले उसके सिलेबस को जरूर जान लें। सिलेबस को जानने पर तैयारी में मदद मिलती है।

एग्जाम पैटर्न पर रखें ध्यान - यूपीएससी सिविल सर्विसेज का पैटर्न बीच-बीच में बदलता रहता है। इसलिए जरुरी है कि पैटर्न पर बारीक नजर रखी जाए।