JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयांडीह के एक अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर के एक फ्लैट में देह व्‍यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। एक फ्लैट से चार युवती और दो युवक समेत छह को गिरफ्तार कर लिया। दबिश से फ्लैट में अफरा-तफरी मची रही। फ्लैट के लोगों के अनुसार एक फ्लैट में युवतियां और दो युवक मंगलवार देर शाम थे। फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस पहुंची। फ्लैट के कमरों से आपत्तिजनक सामान को बरामद किया है। बताया जा रहा काफी दिनों से यहां धंधा संचालित हो रहा था। यहां हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस फ्लैट के मालिक इकबाल सिंह से मामले में पूछताछ कर रही है।

विरोध किए जाने पर धमकी

हालांकि सीतारामडेरा थाना प्रभारी या अन्य पुलिस अधिकारी मामले में कुछ बयां नहीं कर रहे है। लोगों ने बताया फ्लैट में हमेशा युवकों और महिलाओं का आना-जाना होता था। दोपहर से देर रात तक फ्लैट में शोर-गुल होता था। विरोध किए जाने पर धमकी दी जाती थी। इस कारण कोई आवाज नहीं उठाता था। युवतियां हंगामा करती थी जिसके कारण लोग दुबक जाते थे। मंगलवार को एकजुट होकर फ्लैट के लोगों ने धंधे से जुड़े लोगों को पकड़वाया। गौरतलब है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का धंधा संचालित किए जाने के आरोप में कई बार धंधे से जुड़े लोग पकड़े गए हैं।

एक महिला चला रही थी धंधा

फ्लैट में एक महिला देह व्यापार का धंधा करा रही थी। वह फ्लैट में ग्राहकों को बुलवाती थी। जिस्मपरोशी के एवज में वह ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती थी। साथ ही अन्य जगहों पर देह व्यापार के लिए लड़कियों को भिजवाती भी थी। धंधा मोबाइल पर संचालित हो रहा था। देह व्यापार का धंधा बीते एक साल से चल रहा था। धंधे में पकड़ी गई युवतियां शहर के आस-पास इलाके की रहनेवाली हैं।