जमशेदपुर (ब्यूरो): इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गयी है। मंगलवार को मंदिर समिति की महिलाओं की टीम द्वारा मेंहदी उत्सव मनाया गया। साकची शिव मंदिर के दूसरे तल्ले पर 300 से अधिक महिलाओं ने श्याम नाम की मेंहदी लगवायी। इसका आयोजन सुबह 11 से शाम आठ बजे तक हुआ।

151 मोर पंख से एक बड़ा निशान महिलाओं द्धारा सजाया गया, जिसे शोभा यात्रा में महिलाएं लेकर चलेंगी। शोभा यात्रा में 300 से अधिक महिलाएं एक ही परिधान ( पीले रंग की साड़ी) में शामिल होगी। मंगलवार की शाम को मंदिर के प्रथम तल्ले पर शाम पांच बजे से राधा-रानी टीम की महिलाओं द्वारा बाबा श्याम का भजन-कीर्तन किया गया।

बाबा को रिझया

भजनों पर महिलाओं द्वारा नृत्य कर बाबा को रिझाया गया। महिलाओं ने फूलों की होली भी खेली। महिलाओं की टीम द्वारा गणपत बलकारी जी फते म्हारी आज करो श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ किया गया। हेलो आयो रे साथियों बाबा श्याम बुलाओ, धन्य घड़ी धन भाग्य हमारा नीले चढ़ कर श्याम पधारो, भरोसे हम तो बाबा के जो होगा देखा जायेगा., हर फागण में श्याम धणी,हम पहुंचे खाटू धाम हो,आदि भजनों की प्रस्तुति दी। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में बबली शाह, मनीषा संघी, कविता अग्रवाल, अंजू चेतानी, निशा सिंघल, ममता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मीना शाह, राखी अग्रवाल, उमा चेतानी, मनीषा अग्रवाल सारिका अग्रवाल, अर्पणा मोदी, कविता चैधरी, निधि मोदी, मेघा रिंगसिया, पिंकी रिंगसिया, शकुन मोदी, अनीता अग्रवाल, संजना अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, अनीता शाह, रश्मि झाझरिया, रीना गोयल, शिप्रा अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

निशान यात्रा और भजनों की अमृत वर्षा आज

श्याम परिवार के उमेश साह और बबलू अग्रवाल ने बताया कि बुधवार 1 फरवरी को बाबा के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक जयपुर से उमा लहरी, कोलकाता से राज पारीक शहर आ रहे हैं। स्थानीय भजन गायक कृष्णा मूर्ति भी बाबा के दरबार में हाजरी लगाएंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, आलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, अखण्ड ज्योत, विशाल संकीर्तन होगा। उन्होंने बताया कि बुधवार एक फरवरी को दोपहर 2 बजे साकची शिव मंदिर से श्याम नाम की ध्वजा लिए निशान (शोभा) यात्रा निकाली जायेगी, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर आकर संपन्न होगी। इसमें 1100 भक्त निशान के साथ शामिल रहेंगे। इसमें 300 महिलाएं एक ही परिधान और 100 युवा भी एक ही परिधान में शामिल होंगे।