जमशेदपुर (ब्यूरो): शहर के गायक अजीत अमन एक से बढक़र एक गीत गाकर देशभर में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। अब वे चंद्रयान-3 पर एक गीत लेकर आए हैं। शनिवार को बिष्टुपुर स्थित राम मन्दिर में चंद्रयान - 3 वीडियो गीत रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म मेकर उदय साहू भी उपस्थित थे। उन्होंने अजीत अमन की प्रशंसा करते हुए कहा कि काफी कम समय में इन्होंने कई अ'छी-अ'छी सामाजिक मुद्दों पर गीत गाकर अपनी जगह बनाई है। कहा कि जल्द ही एक और नए विषय पर गीत आने वाली है, जिसकी तैयारी चल रही है। इसके साथ ही एक लोकगीत भी आ रही है, जिसका ऑडिशन जल्द लिया जाएगा। इस अवसर मनोज पांडे, रणधीर सिंह, उदय साहू, हरि दर्शन सिंह, शिंटू यादव, दीपक लकड़ा आदि उपस्थित थे।

दिखेगा जोश, जुनून व जज्बा

चंद्रयान -3 वीडियो गीत में देश के वैज्ञानिकों के संघर्ष, ज'बा, जोश और जुनून सब कुछ दिखेगा। भोजपुरी में पहली बार इस तरह की गीत तैयार की गई है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में हिंदुस्तान के गौरव की बात दिखाई गई है। इस वीडियो एलबम के निर्माता निशांत कुमार (संगीतास), अवनीश श्रीवास्तव (नेहिष) व शिक्षक आलोक राज सिंह हैं। वहीं गीतकार अनिल वर्मा हैं।

जुगसलाई में राणी सती दादी का सिंधारा उत्सव आज

शहर की धार्मिक संस्था श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई द्वारा रविवार को श्री राणी सती दादी का सिंधारा तीज उत्सव मनाया जायेगा। जुगसलाई गल्र्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में दोपहर 3 बजे से 121 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया जाएगा। मंगल पाठ के बाद भजनों की रसधारा भी बहेगी। मंगल पाठ वाचक स्थानीय मशहूर गायिका सुनीता-गोविंद भारद्वाज एंड टीम द्वारा होगा। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने बताया कि बताया कि इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। श्री राणी सती दादी का पुष्प श्रृंगार कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जायेगा। सिंधारा कार्यक्रम में मेहंदी उत्सव, गजरा, चूनडी, उत्सव अखंड 'योति, भजन कीर्तन, झूला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंगल पाठ के बाद समिति के कलाकार बैजनाथ शर्मा, सुधीर शर्मा, जगदीश शर्मा, अदिति भारद्वाज द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। इसे सफल बनाने में अजय कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार केडिया एवं गोविंद भारद्वाज सहित समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं।