RAJNAGAR : राजनगर थाना क्षेत्र के खोकरो गांव के वृधान टोला में धोबा हो (28) नामक युवक को उसके ससुराल वालों ने पीट पीट कर मार डाला। घटना शुक्रवार दोपहर करीब बारह से एक बजे के बीच की है। घटना के वक्त घर में सिर्फ धोबा हो की बूढ़ी मां थी। पिता डिबरु हो जमशेदपुर गए थे। धोबा की पत्नी सुरु हो अपने दोनोंच्बच्चों के साथ से नीचे टोला में दूसरों के घर में थी। वह वुधवार से पति के साथ झगड़ा होने के बाद घर पर नहीं आयी। इधर घर पर पत्नी के बुलावे पर आए मायके वालों ने धोबा को खूब मारा। जिसके बाद अधमरे हालात में छोड़ कर भाग निकले। धोबा हो वहीं अपने आंगन में तड़प रहा था। इसके बाद स्वजनों ने 108 एम्बुलेंस से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने धोबा को मृत घोषित कर दिया। धोबा के मुंह से झाग भी निकल रहा था। शरीर के ऊपर कोई गंभीर चोट नहीं होने के कारण प्रथम ²ष्टया डॉक्टर इसे जहर खाने से मौत होने की बता रहे हैं। परंतु धोबा के माता पिता के अनुसार ससुराल से आए लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसे लात घूंसों से खूब मारा और उसे अंदरूनी चोट पहुंची है.जिससे बेटे की मौत हुई है। लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर धोबा की मां सरस्वती हो के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मां के बयान के अनुसार मृतक के साला समेत दस ग्यारह लोग घटना में शामिल थे। जानकारी के अनुसार वुधवार को धोबा हो और उसकी पत्नी सुरु के बीच झगड़ा हुआ था।

चार बाइक से आए थे

मृतक धोबा की मां सरस्वती हो ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को बेटे के ससुराल से कुछ लोग आए। वे लोग नीचे टोला में मोटरसाइकिल रख कर पैदल ही घर पहुंचे। बेटा धोबा हो आंगन में खटिया में पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। च्से अच्छा नहीं लग रहा था। पत्नी दो दिन से नीचे टोला से घर नहीं आई। मायके से उसके भाई लोग पहुंचे हैं। फिर भी बहू घर नहीं आ रही तो खुद ही मेहमानों को लोटा पानी देने लगी। इतने में मेहमान बेटे को लात घूंसे से मारने लगे। मना करने के बाद भी वे लोग नहीं रुके। जब बेटा बेहोश होकर गिर गया तो मौके से सब भाग निकले। इसके बाद स्वजनों को बुलाकर बेटा को अस्पताल लाया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। धोबा मेरा इकलौता बेटा था। अब हमारा कोई सहारा नहीं रहा।

होने लगा झगड़ा

जानकारी के अनुसार वुधवार को धोबा हो और उसकी पत्नी सुरु के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक के पिता डिबरु हो ने बताया कि वृधान टोला में ही चाची के घर में धोबा की पत्नी सुरु हो गाजीडीह गांव के मेसन मिस्त्री के साथ रेजा का काम कर रही थी। वुधवार को धोबा की पांच वर्षीय बेटी पैसे के लिए जिद कर रही रही। धोबा के पास पैसा नहीं होने के कारण बेटी को मना कर रही थी। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दोनों में हाथपाई होने लगा तभी गाजीडीह के मिस्त्री और जहां काम कर रही थी वहां की चाची ने मिलकर दोनों को छुड़ाया। इस बीच बचाव में मिस्त्री द्वारा भी धोबा को पीटने की बात बताई जा रही है। इधर मृतक की पत्नी ने कहा कि पति ने उसका कंगन उतार दिया और घर आने पर मारने की धमकी दे रहा था। इसीलिए दो दिन से घर नहीं.लौटी। जहां काम करती थी। वहीं रहने लगी। उसके मुताबिक घटना के बाद मायके वालों को इसकी.जानकारी दी थी कि आकर पति को समझाए। लेकिन उन्होंने पति को नहीं मारा। पहले ही उसने कुछ खा लिया था।

मृतक की मां के लिखित बयान पर मृतक के साला एवं 10 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस हर ¨बदु पर गहराई से अनुसंधान कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

-पास्कल टोप्पो, इंस्पेक्टर, सरायकेला थाना