JAMSHEDPUR: टाटा मोटर्स ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनीज (जीईटी) का वार्षिक कार्यक्रम व्हील्स-2020 का आगाज गुरुवार को हो गया। प्रारंभिक दौर 26 से 28 दिसंबर तक चलेगा। फाइनल जनवरी में होगा। पहले दिन स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, संगीत, कला, खेल आदि का प्रदर्शन किया। व्हील्स में टाटा मोटर्स, टाटा टेक्नोलॉजी, टाटा हिताची और टाटा कमिंस जैसी कंपनियों के युवा इंनीनियर्स-जीईटी हर साल की तरह इस साल भी अपना दमखम दिखाने को तैयार दिखे।

इस साल का थीम है आरोहण

व्हील्स-2020 का थीम आरोहण रखा गया है। इस साल बच्चों का पूर्ण विकास करने का प्रयास किया गया है। व्हील्स वर्ष 1987 से अब तक लगातार हो रहा है। इस बार प्रतियोगिताओं के लिए लगभग 200 स्कूलों के 12,000 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

ये हैं नए इवेंट्स

इस साल कुछ नए इवेंट्स भी शामिल किए गए हैं। जिसमें बार स्पेल बी, पेपर कोचर, चेस और कल्चरल शो में भी बच्चे बड़ी संख्या में भाग शामिल हुए।

प्रिलिम्स के पहले दिन इन नए इवेंट्स के अलावा स्वरा, जज्बा जैसे और इवेंट्स भी हुए। डब्ल्यूपीएल क्रिकेट, बॉल गोल के साथ-साथ काउंटर स्ट्राइक, एनएफ एस जैसे ऑनलाइन गेम्स भी छात्रों के आकर्षण का केंद्र रहे। प्रिलिम्स का दौर इंजीनियर होस्टल, रिक्रिएशन क्लब, टेल्को ग्राउंड आदि स्थानों पर चला।

टाटा मोटर्स में अस्थायी कर्मियों का मेडिकल सात से

टाटा मोटर्स में बाइ सिक्स कर्मियों की जमशेदपुर ऑपरेटिव (जेओ) ग्रेड में बहाली के लिए सात जनवरी 2020 से मेडिकल जांच शुरू होगी जो 27 जनवरी तक चलेगी। मार्च-2020 तक शेष 153 बाइ सिक्स भी स्थायी (जेओ) ग्रेड में चले जाएंगे। टाटा मोटर्स में ग्रेड और बोनस समझौते के दौरान 306 बाइ सिक्स कर्मचारियों को स्थायी करने पर सहमति बनी थी। पहले चरण में मेडिकल जांच के बाद 151 बाइ सिक्स कर्मी टाटा मोटर्स में स्थायी (जेओ) ग्रेड में हो चुके हैं, जबकि दो का स्थायीकरण मेडिकल जांच प्रक्रिया लंबित होने से लंबित है।