JAMSHEDPUR: टाटा स्टील, रॉ मटेरियल मैनेजमेंट के 50 वर्षीय कर्मचारी की बुधवार सुबह साढ़े दस बजे कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मौत हो गई। 16 जुलाई को उक्त कर्मचारी ड्यूटी गया था। इस दौरान ही खुद अस्वस्थ महसूस करने पर जांच के लिए टीएमएच पहुंचा था जहां वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद वह टीएमएच के कोविड सेंटर में ही भर्ती था। उसे निमोनिया व सांस लेने में तकलीफ थी। एलडी-1 के बाद टाटा स्टील का यह दूसरा कर्मचारी है जिसकी कोरोना के कारण मौत हुई है। कंपनी प्रबंधन इसे कम्युनिटी स्प्रेड मानकर चल रही है। जिसके संपर्क में आने के कारण उक्त कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुआ।

आश्रित को नौकरी देने की मांग

दो कर्मचारी की मौत के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में मांग उठ रही है कि दोनो कर्मचारी की मौत कोरोना वायरस के बीच ड्यूटी आने के कारण हुई है। ऐसे में डेथ ऑन व‌र्क्स के नियमों के तहत दोनो कर्मचारियों के आश्रितों को कंपनी नियमों के तहत नौकरी दिए जाने की मांग उठ रही है।

मानगो में दो नए संक्रमित

मानगो नगर निगम क्षेत्र में बुधवार को सात कंटेनमेंट जोन में रहने वाले 39 लोगों का सैंपल कलेक्शन किया गया। जिसमें से दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निर्मल कुमार ने बताया कि बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा सैंपल कलेक्शन के लिए टीम भेजा गया था। यह टीम कुली रोड, आजाद नगर, आजाद नगर रोड नंबर 10, रोड नंबर 7, रोड नंबर 9 एवं घरौंदा एनक्लेव के अमरनाथ अपार्टमेंट एवं संजय पथ में सुंदर गार्डन के पास सैंपल कलेक्शन लिया गया। क्षेत्र से दो व्यक्ति का पॉजिटिव पाया गया।

आदित्यपुर में मिले दो पॉजिटिव

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव बुधवार को पाया गया है। जिनको चिक्तिसा हेतु टीएमएच में भर्ती कराया गया। इनमें 35 वर्षीय युवक मांझीटोला का निवासी है । वहीं दूसरा मरीज हरिओम नगर का रहने वाला है पेशा से व्यवसायी है। उसकी उम्र भी 36 वर्ष है।