JAMSHEDPUR: शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 16.2 व अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री व अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, इससे पूर्व शनिवार को शहर का न्यूनतम पारा 18 डिग्री दर्ज किया गया था, जो चालीस साल का रिकार्ड टूटा था।

बढ़ सकती है परेशानी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर में अगले 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी और लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 27 डिग्री होने की संभावना है। वहीं, 14 व 15 जनवरी को एक डिग्री और गिरावट दर्ज की जाएगी और पारा 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इस दौरान थोड़ी भी लापरवाही महंगा पड़ सकता है। हालांकि, उसके बाद न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 18 जनवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेगा। वहीं इस दौरान मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

मकर संक्रांति के दिन रहेगी ठंड

मौसम विभाग का आंकड़ा देखा जाए तो बीते दस दिन में शहर का न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन 14 व 15 जनवरी को पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। देश में 14 व 15 को मकर संक्रांति धूमधाम से मनाया जाता है। यानी मकर संक्रांति के दिन ठंड बरकरार रहेगी। उसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।