GAMHARIA: विश्वकर्मा मंदिर समिति की ओर से विश्कर्मा जयंती सह मंदिर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रात: काल में सर्वप्रथम मंदिर प्रांगण में समाजसेवी गंगा प्रसाद शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 251 महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद गायत्री परिवार की ओर से मन्दिर परिसर में विधिवत हवन-पूजन किया गया जिसमें काफी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर दोपहर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया। इस मौके पर सन्ध्या में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकार हरजीत सिंह हीरा और उनकी टीम की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों से वातावरण भक्तिमय में हो उठा। वहीं, नन्हीं गायिका प्रज्ञा झा और प्रिशा झा ने भगवान विश्वकर्मा के भजनों पर श्रोताओं को खूब झुमाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संजय शर्मा, मदन शर्मा, विजय शर्मा, अरुण ठाकुर, निधि, राजा शर्मा, अशोक शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रामकरण शर्मा, राजेंद्र मिस्त्री, कामेश्वर शर्मा, आरसी शर्मा, राजेश शर्मा, शशि शर्मा, परमानंद शर्मा, गंगाधर शर्मा, हर्ष शर्मा, सूरज शर्मा, प्रभाकर शर्मा, राजू शर्मा, धर्मवीर समेत सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

मिलन समारोह कल

सोशल ऑर्गनाइजेशन परशुराम परिवार द्वारा आगामी 28 फरवरी को अभिनंदन सह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्त्रम के दौरान संस्था द्वारा कोरोना काल में मानवता की सेवा करने वाले लोगों, संस्था के वरिष्ठ सदस्यों, विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्त्रम में झारखंड के स्वास्थ्य, कल्याण और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा टायो के रिटायर्ड जीएम राधेश्याम तिवारी, झारखंड के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त पीआर राज और समाजसेवी सुरेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी शामिल होंगे। यह जानकारी विजय शंकर चौबे ने दी। इस मौके पर अवधेश कुमार पाठक, नरेन्द्र तिवारी, विपिन कुमार झा, राम अवधेश चौबे, अजय कुमार तिवारी, पंडित हरेराम तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।