जमशेदपुर (ब्यूरो): आगामी 24 अक्टूबर तक पुणे के बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में महाराष्ट्र टेनिस वालीबॉल संघ एवं टेनिस वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन हो रहा है। शुक्रवार की सुबह झारखंड सब जूनियर आयु वर्ग में बालक एवं जूनियर आयु वर्ग बालक-बालिका टेनिस वॉलीबॉल टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से आजाद हिंद एक्सप्रेस से पुणे के लिए रवाना हो गई। सब जूनियर बालक वर्ग टीम में अंशु प्रसाद (कप्तान), रीहन कुमार, आदर्श कुमार तिवारी, सनी राज, आदित्य कुमार सिंह, शिव शंभू उपाध्याय, मिक्सड डबल्स में प्रिंस कुमार, कोच सृजल कुमार सिंह, जूनियर बालक वर्ग में रौनक कुमार (कप्तान), अभिजीत विश्वास, आशीष राज, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, शिवम मिश्रा, मिक्सड डबल्स में आयुष कुमार, कोच श्वेत सिंह और जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा राज (कप्तान), प्रीति कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, स्नेहा विश्वकर्मा, हर्षिता भारद्वाज, स्मृति साव मिक्सड डबल्स में स्नेहा कुमारी, कोच दीपक कुमार शामिल हैं। यह जानकारी टेनिस वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव ब्रजेश प्रसाद ने दी।
गीता थिएटर के कलाकारों ने किया नुक्कड़ नाटक
गीता थिएटर के कलाकारों द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो के लिए जन जागरूकता हेतु शुद्धता की पहचान नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा रहा है। पिछले दिन झारखंड के 6 जिलों में नुक्कड़ का आयोजन किया गया। इसके तहत 12 अक्टूबर को नदिया हाई स्कूल लोहरदगा, 13 अक्टूबर को डाल्टनगंज मेन बस स्टैंड, 14 अक्टूबर को रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज एवं कोडरमा दुर्गा मंदिर मैदान, 15 अक्टूबर को देवघर रेलवे स्टेशन के समीप और 16 अक्टूबर को दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में नाटक का आयोजन हुआ। नाटक के जरिए उपस्थित दर्शकों को हॉलमार्क और आईएसआई मार्क देखकर ही वस्तु या धातु लेने की अपील की गई। गीता थिएटर के सचिव प्रेम दीक्षित ने बताया कि यह दूसरा चरण है इससे पहले जनवरी-फरवरी माह के प्रथम चरण में टीम ने झारखंड के 6 भिन्न जिलों जमशेदपुर, सरायकेला, रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में नाटक का मंचन किया था। इस नाटक के निर्देशक प्रेम दीक्षित थे, जबकि तुषार करन, दिलीप पात्रो, के दिव्या, गीता कुमारी राही ने भूमिका निभाई।