जमशेदपुर (ब्यूरो): पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय शिव पुराण कथा के दूसरे दिन दीपचंद अग्रवाल एवं शुभम सेन ने माल्यार्पण कर गुरुजी का स्वागत किया। व्यासपीठ पर विराजमान श्रीधाम वृदांवन से पधारे राजेंद्र जी महाराज ने कहा कि गृहस्थ को भगवान शिव से सीख लेनी चाहिए। भगवान शिव के पास कई विसंगतियां हैं। उनके गले में सर्प है और उनके पुत्र गणेश का वाहन चूहा है। सर्प की नजर चूहे पर रहती है। उनके दूसरे पुत्र कार्तिकेय का वाहन मोर है। मोर की नजर हमेशा सर्प पर रहती है। भगवान शिव का वाहन नंदी है और माता पार्वती का वाहन शेर है। शेर की नजर हमेशा बैल पर रहती है। सभी एक- दूसरे के घोर विरोधी हैं। इन सारी विसंगतियों के बावजूद भगवान शिव प्रसन्न रहते हैं और शिव परिवार में आनंद ही आनंद है। इसी पारिवारिक एकता का नाम सत्यम शिवम सुंदरम है। इसी तरह हमारे जीवन में भी कई विसंगतियां हैं। जन्म से मरण तक मनुष्य जीवन में कई समस्याएं आती हैं। एक समस्या का समाधान होता है तो दूसरी समस्या प्रकट हो जाती है। अपनी समस्याओं और उलझनों से हम हताश और उदास हो जाते हैं। ऐसे में यदि पारिवारिक एकता हो तो जीवन आनंदमय बनाया जा सकता है।

1100 पार्थिव शिवलिंग का हुआ पूजन

कथा के पूर्व भगवान शिव परिवार का पूजन संपन्न हुआ। गंगा जी की मिट्टी से 1100 पार्थिव शिवलिंग स्वरुप बनाए गए। चित्रकूट और वृदांवन से पधारे आचार्य धर्मेंद्र महाराज एवं ओम दीक्षित सहित ग्यारह विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण से शुक्ल यजुर्वेद के माध्यम से रुद्राभिषेक कराया गया।

यजमान के रूप में इन्होंने की पूजा

इस दौरान यजमान के तौर पर किशन अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, पंचम गुप्ता, रामावतार अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल एवं मुरारी लाल अनिल कुमार गोयल, गुड्डू सिंह ने मंदिर का फूलों से शृंगार करवाया। कथा के बाद मां वनभोरी परिवार, श्री जीण माता परिवार एवं ओमप्रकाश- सुनीता चंदुका द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।

राम नाम लिखे 1008 बेलपत्र शिवजी पर अर्पित

इस दौरान ममता मूनका, मनीषा मुरारका, रश्मि झाझरिया, नेहा चौधरी, संगीता मित्तल अनु, रेखा अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, अंजू चेतानी, संगीता चौधरी, सुनीता चंदुका, अनिता मवंडिय़ा, मंजू अग्रवाल, रानी अग्रवाल, सीमा जवानपुरिया, ज्योति अग्रवाल, ममता अग्रवाल, खुशबू काउंटिया, कविता अग्रवाल, निभा मोदी, निशा नागेलिया, सोनिया मोदी एवं अनिता अग्रवाल ने 1008 रामनाम लिखे बेलपत्र शिवजी को अर्पित किए।

शिवभक्त कार्यकर्ता रहे सक्रिय

इस कार्यक्रम में संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, गौरव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, निर्मल पटवारी, सन्नी संघी, पीयूष अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, उमेश खीरवाल, संजय अग्रवाल, आकाश शाह, दीपक चेतानी, सुरेश शर्मा लिपु, विनोद शर्मा, महावीर अग्रवाल गायक, रोहित अग्रवाल, ऋषभ चेतानी, गौरव अग्रवाल बाबु, संजय शर्मा, भरत अग्रवाल, मनोज चेतानी, अनंत मोहनका, अशोक अग्रवाल का योगदान रहा।

रही विशेष उपस्थिति

मौके पर कमल अग्रवाल केपी, कमल किशोर अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुभाष शाह, सुरेश अग्रवाल, नरेश खंडेलवाल, नारायण भाऊका, बजरंग अग्रवाल, किशन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।