जमशेदपुर (ब्यूरो): छोटा गोविंदपुर का शेषनगर मच्छर जनित बीमारी डेंगू की चपेट में आ गया है, यहां डेंगू तेजी से पैर पसारने लगा है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के घरों में महिलाओं और युवा के साथ-साथ छोटे बच्चे भी डेंगू से प्रभावित हैं। कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। हाउस ओनर के ध्यान न देने के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लगातार डेंगू फैल रहा है।

हुआ ब्लीचिंग का छिडक़ाव

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने मुखिया रंजीत सरदार, पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा, उप मुखिया दिनेश कुमार के साथ क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को जलजमाव से बचने की सलाह दी। साथ ही सभी डेंगू संभावित हॉटस्पॉट की साफ सफाई करवा कर ब्लीचिंग का छिडक़ाव किया गया। लोगों के बीच ब्लीचिंग का वितरण भी किया गया।

9 घरों में मिले डेंगू पॉजिटिव

डॉक्टर परितोष सिंह ने कहा कि सिर्फ गोविंदपुर शेष नगर में पांच घरों में 9 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। क्षेत्र के सैकड़ों लोग बीमार हैं। उन्होंने कहा कि अगर जांच की जाएगी तो यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों से भी जागरूक रहकर अपने घरों के साफ-सफाई की अपील की। उन्होंने कहा कि कल शेष नगर शिव मंदिर से जिला परिषद एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चला कर एंटी लार्वा का छिडक़ाव कराया जायेगा।

चलेगा एंटी लार्वा सर्च अभियान

जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह ने सिविल सर्जन से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। सिविल सर्जन ने टीम गठित कर एंटी लार्वा सर्च अभियान का आदेश दिया है। मौके पर पंचायत के मुखिया रंजीत सरदार पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, उप मुखिया दिनेश कुमार, स्थानीय निवासी संदीप कुमार, उदय सिंह, निकेश कुमार, रंजीत यादव, दिवाकर सिंह, विजय कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.वल रहीं। उन्हें भी प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।