जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र राजीव गांधी चौक के पास विजय मोबाइल एसेसरी शॉप को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान से 10 मोबाइल, 8 हजार नगद समेत मोबाइल की बैटरी और चार्जर भी ले गए। दुकानदार विजय सिंह मंगलवार को दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की। चोरी करने की गतिविधि दुकान में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक चोरी करता दिख रहा है। दुकान का छत काट चोर ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना मंगलवार तड़के 3.45 से 4.00 बजे के बीच की है। दुकान मालिक विजय सिंह ने कहा 70 ह•ार का मोबाइल चोरों ने चुरा लिया। लोगो की माने तो जहां चोरी की घटना हुई हैं। वहां हमेशा लोगों का आना जाना लगा रहता है। सिटी पेट्रो¨लग की वाहन भी खड़ी रहती है। हालांकि साकची थाना की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आधार पर अर्जुन शांडिल को गिरफ्तार कर लिया। वह सीतारामडेरा के भुइयांडीह का निवासी है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मोबाइल और चोरी गए रुपये की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

गालूडीह में चोरी

गालूडीह थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना से दुकान व मकान मालिकों के रात की नींद उड़ गया। अज्ञात चोर दो दिन छोड़ कर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। चोर दुकान-मकान का ताला तोड़ कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। पर चोर पुलिस पकड़ से दूर है। सोमवार को अज्ञात चोरो ने गालूडीह से बंगाल जाने वाले सड़क किनारे पाट महुलिया गांव में किराना एवं कॉस्मेटिक दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर ने मनोज प्रसाद के किराना दुकान के गल्ले में रखा 4, 800 रुपया ले भागा, लोग जग जाने के कारण श्याम प्रसाद के कॉस्मेटिक दुकान में चोरी करने में सफल नही हो पाया। दुकानदार मनोज एवं श्याम प्रसाद ने घटना की जानकारी गालूडीह थाना को दी। घटना के तुरंत बाद सूचना दिया पुलिस अलहे सुबह मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में दुकानदार मनोज ने प्रसाद ने बताया की दुकान के पीछे ही हम लोग रहते है, रात करीब 3 बजे आवाज सुनाई दिया। नीद खुलने पर बाहर आने का कोशिश किए पर दरवाजा नही खुला, चोर बाहर से दोनों घर का कुंडली लगा दिया था। छत में चढ़ कर देखा कि दो लोग भाग रहा। इसमे से एक कम उम्र का लड़का था। चोर दुकान के पीछे दरवाजे के ताला तोड़ कर घुसा था। पुलिस का कहना है कि दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया था पर चोरी नही हुई है। चोर जल्द ही पुलिस पकड़ में होगा।