जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को छह हजार 166 लोगों की जांच की गई। इसमें दो संक्रमित मरीज मिले। ये मरीज कदमा व बिरसानगर निवासी हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 849 हो गई है। वहीं, 1057 मरीजों की मौत हुई है।

लिया गया सैंपल

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को सात हजार 258 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 14 लाख 75 हजार 722 लोगों की जांच हो चुकी है।

एक मरीज स्वस्थ हुआ

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज गुरुवार को स्वस्थ होकर वापस घर लौटा। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 773 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को 20 हजार 865 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं, आठ हजार 504 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल आठ लाख 85 हजार 61 लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि तीन लाख 20 हजार 549 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

गो¨वदपुर में 1450 का वैक्सीनेशन

गो¨वदपुर क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को इसका एक और नाजारा देखने को मिला। यहां क्षेत्र के छह केंद्रों पर कतारबद्ध होकर लोग टीका ले रहे हैं। गो¨वदपुर के कुल पांचों पंचायत में कोविडशील्ड का पहला व दूसरा दोनों डोज मिलाकर कुल 1450 लोगों का टीकाकरण किया गया। उप मुखिया संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह बग्गे के मुताबिक गो¨वदपुर क्षेत्र के पांच पंचायत को मिलाकर करीब 17 हजार लोगों को कोविड का टीका लग चुका है अब मात्र दो से ढ़ाई हजार ही ऐसे लोग होंगे जन्हें टीका नहीं लगा हो। अब ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें भी वैक्सीन दिलाने का काम किया जाएगा। टीकाकरण में गो¨वदपुर पंचायत समिति के साथ जिला सर्विलांस टीम की भी सराहनीय भूमिका रही। इसमें बिपुल सिंह, रवि कुमार, नीरज सिंह, उदय कुमार, ध्रुव प्रकाश लाल, एएनएम पूनम कुमारी, नवीता कुमारी, मंजू पूर्ति, उप मुखिया संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह बग्गे आदि ने शांति पूर्वक वैक्सीनेशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।