BAHARAGODA: बुधवार की देर रात लगभग दो बजे पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय च्च्च पथ संख्या 18 पर अंगारीशोल के समीप एक पेड़ से टकराकर झाड़ी में घुस गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रफाएल मुर्मू, सअनी कुमार बिनय, रहीम खान, पुलिस अवर निरीक्षक शशि कुमार घटना स्थल पहुंच कर क्रेन से कार को बाहर निकाला। दोनों शव को सीएचसी बहरागोड़ा ला गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवक के परिवार आ कर शव की पहचान की। इसमें घाटशिला प्रमुख हीरामणि मुर्मू के भाई भीम हेंब्रम दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के अकाउंट डिपार्टमेंट में जेएए के पद पर पदस्थापित थे। चालक थामसन विश्वास 31 यूसीएल कॉलोनी जादूगोड़ा का रहनेवाला था। दोनों अच्छे दोस्त थे।

पोस्टमार्टम कर शवों को सौंपा

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात को भीम ने थामसन को फोन पर जानकारी दी कि गाड़ी लेकर आए घर जाना है। थमसन ने भीम के घर से कार लेकर रात को ही भीम को लेने निकल गया। घाटशिला प्रखंड प्रमुख हीरामनी मुर्मू ने बताई कि भाई रेलवे खड़गपुर में कार्यरत था मेरे पति धनुराम मुर्मू से फोन पर रात को बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वे खड़गपुर में ही खाना खा रहे हैं। भीम हेंम्ब्रम घर का एक मात्र चिराग था। दोनों शव का घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत

कोवाली थाना क्षेत्र के रुगड़ीसाई में कार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत अस्पताल में हो गया.घटना गुरुवार की है। जानकारी अनुसार रुगड़ीसाई के राजदेव सरदार का पुत्र सम्राज सरदार(6) घर के पास सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक कार बच्चे को अपने चपेट में ले लिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ने घायल बच्चे को सदर अस्पताल, परसूडीह में इलाज हेतु भर्ती कराया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना पाकर थानाप्रभारी शत्रुघ्न पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू किया है।