-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित 'विरागंना सम्मान' समारोह का आयोजन

-समाज के अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाएं सम्मानित

JAMSHEDPUR: बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित 'विरागंना सम्मान' समारोह आठ महिलाओं को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय और वशिष्ट अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह, वीरागंना की मुख्य संरक्षक डॉ। हिना सिंह जुदेव और झारखंड क्षत्रिय महासभा के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, ने किया। मौके पर चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि वीरागंना सम्मान वैसी महिलाओं का सम्मान है जिन्होंने समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में महासभा की ओर से यह दूसरा आयोजन है।

तीन कैटेगरी में बांटा गया

कार्यक्रम में वीरागंना सम्मान को तीन कैटेगरी में बांटा गया। इनमें शौर्य सम्मान, वीरागंना सम्मान और प्रतिभा सम्मान शामिल थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रुप से वीरागंना की मुख्य संरक्षक डॉ। हिना सिंह जुदेव और सीमा परिहार, टाटा वकर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवी प्रसाद, टाटा वकर्स यूनियन के सहायक सचिव कमलेश सिंह, आभा सेतु सिंह, प्रो। शर्मिला सिंह, रांची पालकोट की मीरा सहदेव, सुनिता देवी के अलावा वीरागंना की संरक्षक रेणु सिंह, ज्योती अधिकारी, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री भारती सिंह, कोषाध्यक्ष माधुरी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या सिंह, नीलम सिंह, मीरा सिंह, मधुकिला सिंह, चन्द्रकांता सिंह, कमलेश सिंह, दीपा सिंह, संजू सिंह, किरण सिंह समेत अन्य शामिल थे।

इन्हें मिला सम्मान

सौर्य सम्मान

सीमा परिहार-अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाली, यूपी।

पूर्णिमा महतो, तीरंदाज, झारखंड।

कमलेश सिंह सिसोदिया-

वीरांगना सम्मान

प्रो। शर्मिला सिंह-शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, नेपाल।

मीरा सहदेव सिंह-कई शिक्षण संस्थाओं की संचालनकर्ता, रांची।

सीता सिंह-कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान, जमशेदपुर।

डॉ। हीना सिंह जुदेव-राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक क्षत्रीय महासभा, राजस्थान।

प्रतिभा सम्मान

नेहा सिंह-ऑल-इंडिया सिविल सर्विसेज की परीक्षा में ख्ख्वां स्थान प्राप्त करने वाली स्टूडेंट, जमशेदपुर