छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: सोनारी शांति बिहार अपार्टमेंट निवासी शशांक सहाय की पत्‍‌नी मोना शुक्रवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई। कई दिनों से आर्थिक तंगी को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मारपीट होती थी। शुक्रवार की रात भी पति-पत्‍‌नी में काफी विवाद हुआ। इस बीच नींद की गोलियां खाकर शशांक अपनी दो वर्षीय पुत्री के साथ सो गया। बिस्तर के पास ही मोना ने पंखे के सहारे फांसी लगा खुदकशी कर ली। जिसकी जानकारी उसके पति को शनिवार सुबह छह बजे तब हुई जब दो वर्षीय पुत्री ने पिता को जगाया। इसके बाद शशांक ने पास-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पुलिस पर मौके पर पहुंची। मृतका के परिवार वाले बिहार के समस्तीपुर में रहते हैं। परिजनों को पुलिस ने घटना से अवगत करा दिया। उनके घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।

हुआ था लव मैरेज

पुलिस को शशांक सहाय ने बताया उसने मोना से 2014 में प्रेम विवाह किया था। दो वर्ष की पुत्री है। 2010 से वह मेडिकल रिप्रजेटिंव है। विगत कुछ माह से काम अच्छा नहीं चल रहा था। इससे आर्थिक परेशानी हो रही थी। बराबर वह पत्‍‌नी से यह कहता रहा कि खर्चा-पानी चलाना मुश्किल हो रहा है। जमशेदपुर से वापस समस्तीपुर या दिल्ली चले जाना अच्छा रहेगा। समस्तीपुर में पत्‍‌नी का मायके और दिल्ली में उसका घर है, लेकिन पत्‍‌नी इसके लिए तैयार नहीं थी। वह इसी शहर में ही रहना चाहती थी। इस कारण हर दिन विवाद होते थे। शुक्रवार रात में विवाद के बाद उसने नींद की गोली खा ली और सो गया। उसे पता नही चला कि पत्‍‌नी ने कब खुदकशी कर ली।

महिला के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। परिवार वालों के आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पति-पत्‍‌नी में अक्सर विवाद और मारपीट होने की जानकारी मिली है।

-अनुज कुमार, सोनारी इंस्पेक्टर