JAMSHEDPUR: यह आम जनता की जीत है। विधानसभा में एक गलत ट्रेंड चल पड़ा था। यहां साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण हुआ था और इसका खत्म होना जरूरी था। अगर इसे खत्म न किया गया तो स्थिति खराब हो जाएगी। जाति के आधार पर वोट देने का ट्रेंड काफी गलत है। चुनाव के वक्त माना जा रहा था कि मुस्लिम वोट बंटेगा तब बीजेपी जीतेगी, लेकिन यह एक भ्रम था। आने वाले दिनों में स्थिति बदलेगी। अब सिटी को बेहतर बनाने का प्रयास होगा। भ्रष्टाचार मुक्त विकास का होगा और इसके लिए एमपी व एमएलए फंड से ही शुरुआत करने की जरूरत है। इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए। कोल्हान में बीजेपी के बड़े नेताओं की हार समझ से परे है।

सरयू राय

जीत के बाद अब क्षेत्र व यहां की जनता के विकास पर जोर रहेगा। यहां इकोनॉमी, सोशल व डेवलपमेंट की दिशा में कोई काम नहीं हुआ। इस कारण जनता ने अन्य नेताओं को नकार दिया। सभी पॉलिटिकल पार्टी ने विकास के नाम पर केवल आई वॉश करने का काम किया। नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं और भाजपा जनता के प्रति जवाबदेह है, लोगों को यह बात समझ में आ रही है।

लक्ष्मण टुडू

यह जीत जनता के प्यार व स्नेह के बदौलत ही मिली है। उनका फोकस विकास व सुशासन पर होगा। सिटी को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास होगा। सीएम कौन बनेगा, इसपर फैसला केन्द्रीय नेतृत्व करेगा। कोल्हान में पार्टी के बड़े नेताओं की हार चिंताजनक है। इसकी समीक्षा की जाएगी।

रघुवर दास

इस जीत का श्रेय आम जनता के साथ ही नरेंद्र मोदी को जाता है। इस बार के चुनाव को नरेंद्र मोदी ने आसान बना दिया था। लोगों का कहना है कि पोटका में दीदी व दिल्ली में नरेंद्र मोदी ही चाहिए।

मेनका सरदार

इस जीत का श्रेय सीएम हेमंत सोरेन को जाता है। उन्होंने मुझ जैसे नए व्यक्ति पर भरोसा किया। मैं इसपर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। मेरी प्राथमिकता क्षेत्र में बेरोजगारी दूर करने की होगी।

कुणाल षाड़ंगी