JAMSHEDPUR: गोलमुरी थाना क्षेत्र गाढ़ाबासा में शिखा उर्फ वर्षा डे ने रविवार रात फांसी लगा खुदकुशी कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कहते हुए ननद से आग्रह किया उसके सात माह के बच्चे की वह देखभाल करे। उसके भरोसे बच्चे को छोड़कर जा रही है। वहीं गोलमुरी थाना की पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने के मामले में मृतका के पति आयुष डे उर्फ अभिषेक डे और सास उषा डे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गोलमुरी थाना में प्राथमिकी

शिखा ने आयुष डे से घर वालों के खिलाफ जाकर 2018 में प्रेम विवाह किया था। मृतका के पिता बागबेड़ा नया बस्ती निवासी अतेंद्र कुमार तिवारी की शिकायत पर पति अभिषेक डे, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की प्राथमिकी गोलमुरी थाना में दर्ज कराई है। रविवार रात पति ने शिखा डे के साथ मारपीट की थी जिसके कारण उसके मुंह और शरीर में गंभीर चोट लगी थी।

मृतका के भाई ऋषिकेश तिवारी ने बहन के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने और प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया बहन की शरीर में चोट के निशान भी है। हत्या के बाद बहन के शव को खुदकुशी का रूप देने को फंदे से लटका दिया गया है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर प्रताडि़त कर रहे थे जिसके कारण बहन परेशान रहती थी। मायके में रह रही थी। ससुराल बाद में मनाकर साथ ले गए थे।

सुसाइड नोट में लिखा

सुसाइड नोट में शिखा डे ने पति और सास के खिलाफ लिखा है। पति के बारे में कहा जिसके कारण अपना घर-द्वार छोड़ दिया। घर वालों के विरोध में जाकर शादी कर ली। बावजूद उसके साथ पति मारपीट करता था। लिखा पति ने प्रताड़ना की हद पार कर दी। जीवन बर्बाद कर दिया। सास का भी व्यवहच्र अच्छा नहीं था। वह घूट-घूट कर जी रही थी। गोलमुरी थाना के इंस्पेक्टर अर¨वद कुमार ने बताया दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें महिला ने प्रताड़ना की जानकारी दी है। मृतका का पति सेल्समैन का काम करता है।