JAMSHEDPUR: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित प्रमथनगर के शांतिनिकेतन ब्लॉक बी निवासी त्रिलोचन सिंह की पत्नी स्वीटी पाल उर्फ स्वीटी सिंह का शव बंद फ्लैट की कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद किया। वह घर में अकेली थी। उसे एकच्बच्चा भी हैं। उसके दूसरे पति त्रिलोक सिंह ने पत्नी के महिला मित्र उत्पल पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया उत्पल पोटका थाना क्षेत्र हल्दीपोखर का निवासी हैं।

किया था लव मैरेज

पति ने बताया चार साल पहले उसने स्वीटी पाल से लव मैरेज किया था। 2016 में विवाह के बाद वह देश से बाहर कमाने के लिए चला गया था जिसके कारण पत्नी से विवाद होता था। इसके बाद 2018 में वापस देश लौट आया। वह शहर में ही रहकर गाड़ी चलाने लगा। सात-आठ माह से उसकी अनुपस्थिति में उत्पल उसके घर आता-जाता था। इसकी जानकारी उसे हो गई थी। एक दिन उसने युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। मारपीट भी हुई। परसुडीह थाना में शिकायत भी दिया। कोई कार्रवाई नही हुई। पत्नी के माता-पिता को भी उसने बुलाया। पत्नी ने तलाक देने का दबाव बनाया। उसने इंकार कर दिया। गो¨वदपुर गरुडबासा निवासी त्रिलोक सिंह ने बताया स्वीटी पाल से उसकी दूसरी शादी हुई थी। पहले पति ने स्वीटी को तलाक दे दिया था। एकच्बच्चा भी था जिसे पहला पति साथ ले गया था।

मौके पर पहुंचे डीएसपी

इधर, मौके पर विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन और परसुडीह थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस जब पहुंची तो फ्लैट के दरवाजा पर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर पुलिस भीतर गई। महिला का शव फंदे से लटका पाया। देखा फ्लैट बाहर से बंद था, लेकिन बालकोनी की दरवाजे की सिटकनी खुली हुई थी। कमरा भीतर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा को तोड़वाया।

पड़ोसी से ली जानकारी

पुलिस को पड़ोसियों ने बताया शनिवार सुबह उत्पल महिला के घर पर आया था। दरवाजा नहीं खुला तो उसने स्वीटी के परिचित और रिश्तेदारों को इसकी सूचना भिजवाई। महिला के मायके पक्ष के लोग और पुलिस पहुंची। पूछताछ में जानकारी मिली की महिला के घर उत्पल आता-जाता था। तीन दिन पहले दोनों के बीच मारपीट हुई थी। हंगामा हुआ था। उत्पाल पहले से शादी-शुदा हैं। उसकेच् दो बच्चे हैं। महिला ने उत्पल पर शादी का दबाव बनाया था। त्रिलोक सिंह की शिकायत पर उत्पल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत परसुडीह थाना में दी गई है।