छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : पोकर खेल के जरिए मैनेजमेंट का मंत्र टटोला जाएगा। प्रोमिथस गेम से सफल रणनीति का मैकानिचम समझा जाएगा और पोसाइडन गेम से एडवांस बिजनेस प्लानिंग के स्किल को मापा जाएगा। यह सब होगा एनसेंबल-16 में। शुक्रवार से एक्सएलआरआइ में इस मैनेजमेंट फन फेस्ट का आगाज होने जा रहा है, जहां इसी तरह खेल-खेल में मैनेजमेंट का फंडा निकाला जाएगा। इसमें पूरे देश के शीर्ष मैनेजमेंट छात्रों के बीच फन गेम्स होंगे, और इसे से मैनेजमेंट के नये फंडे निकाले जाएंगे।

हर साल होता है आयोजन

दरअसल, संस्थान में हर साल मैनेजमेंट फेस्ट एनसेंबल का आयोजन किया जाता है। इसके जरिए स्टूडेंट्स को नये-नये तरीके से मैनेजमेंट की विधा सिखाई जाती है। संस्थान के निदेशक फादर ई। अब्राहम के मुताबिक इस आयोजन से स्टूडेंट्स को थ्योरी के अलावा मैनेजमेंट का प्रैक्टिटल अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलता है। इसमें पोकर, प्रोमिथस, पोसाइडन समेत सर्कस मैचिसमस, नेचस्टजेन लीडर, जीनेसिस, हेलियोस, स्ट्राइक ओर यील्ड, स्ट्रेटेजिकॉन, वार आफ विट्स, सरीखे गेम्स का आयोजन किया जाएगा।

आज आएंगे किरमानी, 13 को लकी अली

मैनेजमेंट-कल्चरल फेस्ट एनसेंबल-16 के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर रहे सैयद किरमानी बतौर मुख्य वक्ता भाग लेंगे। वे अपने खेल के अनुभवों के आधार पर मैनेजमेंट का फंडा सिखाएंगे। लकी अली समापन समारोह, यानी 1 13 नवंबर को एचसएलआरआइ फुटबॉल मैदान में रंगारंग संगीतमयी शाम सजाएंगे। एनसेंबल में सुप्रीम कोर्ट के वकील रामाकांत गौड़ भी भाग लेंगे। इसी दिन देश की पहली महिला कमांडो ट्रेनर सीमा राव भी आइडिया समिति में व्याख्यान देंगी। 12 नवंबर को ही कॉमेडी नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।