JAMSHEDPUR: कदमा थाना क्षेत्र मरीन ड्राइव अनिल सुर पथ ग्रीन पार्क के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे सोनारी जनता बस्ती निवासी रवि मछुआ को चपेट में लिया। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उचित कार्रवाई का आश्वासन पुलिस ने दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक पुट्टी का काम करता था। उसके ममेरे भाई ने बताया रवि मछुआ खरकई नदी में नहाने जा रहा था। नहाने से पहले वह नदी में मछली पकड़ता था। मरीन ड्राइव पार करने के दौरान विपरित दिशा से आ रही ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टोल ब्रिज की ओर भाग रहे ट्रेलर चालक को लोगों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस वाहन भी जब्त कर थाना ले गई। रवि के घर में उसके भाई, माता-पिता हैं।

मुआवजे की मांग की

इधर, दुर्घटना के बाद जनता बस्ती के लोग एकत्र हुए। सभी कदमा थाना पहुंचे। मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय भी मृतक के स्वजन गए। वहां कदमा कांग्रेस प्रखंड के अध्यक्ष बबुआ झा ने वाहन मालिक से बातचीत की। मध्यस्थता के बाद तत्काल राहत स्वरुप मालिक ने 25 हजार रुपये स्वजनों को प्रदान किया। मुआवजा राशि भी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्वजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। गौरतलब है मरीन ड्राइव में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। बीते सप्ताह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध की भारी वाहन की चपेट मे आने से मौत हो गई थी।

बाइक के धक्के से युवक की मौत

कोवाली थाना क्षेत्र के पल्ली मंगल उवि कैरासाई के समीप मोटरसाइकिल के धक्के से पुटलुपुंग गांव निवासी विकास मंडल के पुत्र शेखर मंडल (22) की मौत हो गयी। वह साइकिल से कोवाली से अपने घर पुटलुपुंग लौट रहा था। पल्ली मंगल उवि कैर साइकिल के समीप पुटलुपुंग गांव निवासी विकास सीट ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे शेखर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस से एमजीएम जमशेदपुर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच जमशेदपुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के पिता विकास मंडल दिव्यांग हैं। उन्होंने कार्रवाई करने को लेकर कोवाली थाना मे मामला दर्ज कराया है।