जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के साकची थाना क्षेत्र टीना शेड सब्जी मंडी के पास बुधवार दोपहर भाजपा कार्यालय में गोली चलने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय से मौजूद लोग भाग निकले। मृतक की पहचान सुरंजन मिश्रा के रूप में की गई। वह मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र बलिवा ग्राम का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने देसी पिस्टल और खोखा बरामद किया है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया प्रारंभिक जांच में लग रहा। युवक ने कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर गोली मार खुदकुशी कर ली।

चल रही जांच

उसने क्यों ऐसा किया। फिलहाल इसकी जांच चल रही है। आगे अनुसंधान में जो कुछ आएगा। उस अनुसार कार्रवाई होगी। फोरेंसिक विभाग की एक्सपर्ट को बुलाया गया है। इधर, पुलिस को जानकारी मिली जिस समय घटना हुई। युवक वीडियो कॉल पर प्रेमिका से लाइव कॉ¨लग पर था। सोफा पर बैठा था। उसके हाथ में पिस्तौल भी थी जो उसकी मौत के बाद भी हाथ में फंसी थी। सामने मोबाइल रखा हुआ था। पूछताछ में उसके रिश्तेदार ने पुलिस को बताया मामला प्रेम-प्रसंग का है। जहां घटना हुई। कार्यालय भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंत्री धनंजय मिश्रा की है जो सब्जी कारोबारी है।

पांच साल से काम कर रहा था।

सुरंजन मिश्रा के भगना धनंजय मिश्रा ने बताया उनके यहां पांच साल से काम कर रहा था। सब्जी मंडी में लाइन टेकरी का काम करते। कलेक्शन का कार्य और देखरेख करते थे। मामा की शादी नहीं हुई थी। गांव के आसपास की एक युवती से प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहता थे, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी जिसको लेकर तनाव में रहते थे। इसकी चर्चा भी कभी-कभार उनसे होती थी। कुछ अंदरूनी बात भी हो सकते है। पिस्तौल कहां से लाए इसकी जानकारी उसे नहीं है। हर दो माह पर सहरसा जाते थे। मई में सहरसा से मामा आए थे। कार्यालय में सब्जी कारोबार की हिसाब-किताब करते थे। व्यवसाय देखते थे।

परिचितों से मिली जानकारी

धनंजय मिश्रा ने बताया वे काम से गए थे। परिचितों से कार्यालय में गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे। मामा को मृत देखा जिस समय घटना हुई। कार्यालय में मामा के सिवाय और कोई नहीं था। मृतक के स्वजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। गुरुवार को सभी जमशेदपुर पहुंचेंगे। साकची थाना प्रभारी कृणाल कुमार ने बताया स्वजनों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।