रांची : राज्य में जहां कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से वायरस को मात देते हुए स्वस्थ हो रहे हैं, वहीं प्रवासियों तथा दूसरे शहरों से लोगों के लौटने से नए केस भी मिल रहे हैं। शनिवार को राज्य में 63 मरीज स्वस्थ हुए तो 90 नए मरीज भी मिले। शनिवार को सिमडेगा में 34, रामगढ़ में 21, गुमला में 10, पश्चिमी सिंहभूम में पांच, जमशेदपुर में छह, रांची, लातेहार तथा हजारीबाग में तीन-तीन, पलामू में दो तथा खूंटी, लोहरदगा तथा सरायकेला-खरसावां में एक-एक नए मरीज मिले। वहीं, आठ जिलों में कुल 63 मरीज स्वस्थ भी हुए। इधर, रांची में मिले तीन मरीजों में एक संक्रमित न्यू पुलिस लाइन के पास रहने वाली 26 वर्षीया लड़की भी शामिल है, जो तीन जून को दिल्ली से लौटी थी। रांची लौटने के बाद उसने एक निजी लैब में अपनी जांच कराई थी, जहां वह पॉजिटिव पाई गई। वहीं, धुर्वा निवासी 38 वर्षीय रेल ड्राइवर भी संक्रमित पाया गया, जो हटिया से राउरकेला ट्रेन में लोको पायलट है। उसने भी निजी लैब में अपनी जांच कराई थी। रांची की ही एक अन्य 30 वर्षीया संक्रमित मरीज नर्स है, जो आइटीआइ हेहल के बजरा की रहने वाली है। वह मेडिका अस्पताल में कार्यरत थी, लेकिन पिछले दो माह से घर पर ही रह रही थी। दो दिन पूर्व ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले उसकी जांच हुई तो वह पॉजिटिव पाई गई। इधर, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 548 हो गई है। राज्य में अबतक कुल संक्रमितों की संख्या 1,028 हो गई है। हालांकि, इनमें से 473 स्वस्थ भी हो चुके हैं।

हिल व्यू अस्पताल में भर्ती बिहार की महिला भी संक्रमित

रांची के ही हिल व्यू अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीया महिला में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो बिहार के गया की रहने वाली है। गॉल ब्लाडर में पथरी के इलाज के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुई थी।

यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ :

धनबाद : 41, सिमडेगा : 05, पूर्वी सिंहभूम : 04, सरायकेला-खरसावां : 04, पश्चिमी सिंहभूम : 03, गिरिडीह : 03, खूंटी : 02, पलामू : 01

जिलावार सक्रिय मामले

जिला : एक्टिव केस

पूर्वी सिंहभूम : 144

सिमडेगा : 83

रामगढ़ : 67

हजारीबाग : 64

धनबाद : 60

गुमला : 36

कोडरमा : 28

रांची : 20

गढ़वा : 20

सरायकेला-खरसावां : 19

पश्चिमी सिंहभूम : 18

लातेहार : 16

पलामू : 12

खूंटी : 09

लोहरदगा : 05

बोकारो 04

गिरिडीह : 03

साहिबगंज : 03

पाकुड़ : 02

दुमका : 00

देवघर : 00

जामताड़ा : 00

गोड्डा : 00

चतरा : 00