- राज्य भर में अब 5294 एक्टिव केसेज, 24 घंटे में 461 रिकवर

- 395 नए संक्रमितों की हुई पहचान, 31 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच

रांची: झारखंड में अब कोरोना के नए मामलों की संख्या कम होती जा रही है। गुरुवार को भी राज्य के 23 जिलों से 395 नए संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं चतरा में कोई मरीज नहीं पाया गया। इधर, रांची में 109 लोगों ने कोरोना को मात देते हुए अस्पतालों से घर वापसी की है। हालांकि, रांची में अब भी सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को 78 नए मरीजों की पहचान हुई। इस बीच अच्छी खबर यह है कि 14 जिलों में शून्य से लेकर 10 तक नए संक्रमितों की पहचान हुई है। शेष दस जिलों में दस से ज्यादा (प्रति जिले) संक्रमित पाए गए हैं।

31 हजार से ज्यादा सैंपल्स की जांच

गुरुवार को राज्य में 31564 सैंपल्स की जांच की गई। इसमें 31169 सैंपल्स की रिपोर्ट निगेटिव आई। केवल 395 पॉजिटिव केसेज की पुष्टि हुई। रांची के अलावा सबसे ज्यादा पॉजिटिव केसेज की पहचान जमशेदपुर (61) में हुई। वहीं 24 घंटे के भीतर रिकवर होने वालों का आंकड़ा 461 रहा। गुरुवार को बोकारो से 39, देवघर से 17, धनबाद से 23, दुमका से 17, जमशेदपुर से 44, गढ़वा से 08, गिरिडीह से 03, गोड्डा से 03, गुमला से 20, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 22, खूंटी से 13, कोडरमा से 03, लातेहार से 05, लोहरदगा से 09, पाकुड़ से 02, पलामू से 08, रामगढ़ से 12, साहिबगंज से 06, सरायकेला से 18, सिमडेगा से 51 तथा पश्चिमी सिंहभूम से 15 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।

कहां से मिले कितने मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार की रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 395 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 78, बोकारो से 39, देवघर से 30, धनबाद से 50, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम से 61, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 3, गुमला से 6, हजारीबाग से 7, जामताड़ा से 4, खूंटी से 2, कोडरमा से 1, लातेहार से 8, लोहरदगा से 18, पाकुड़ से 3, पलामू से 4, रामगढ़ से 10, साहिबगंज से 2, सरायकेला से 14, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 24 नए संक्रमितों की पहचान हुई। अब तक राज्य में कोरोना के कुल 100964 मामले सामने आए हैं। इसमें 94787 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 883 की मौत भी हुई है। इस तरह अब राज्य में केवल 5294 एक्टिव केसेज बचे हैं। गुरुवार को कोरोना से तीन की मौत की पुष्टि हुई। इसमें पलामू, रामगढ़ और रांची के एक-एक मरीज शामिल हैं।