- सोमवार को 29 मरीजों ने दी कोरोना को मात

- राज्य में लगातार दूसरे दिन मिले इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित

कुल संक्रमित : 1,290

कुल एक्टिव केस : 764

स्वस्थ हुए : 519

रांची : एक ओर जहां झारखंड के कोरोना संक्रमित मरीज लगातार संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में नए मरीजों के मिलने का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को राज्य में रिकॉर्ड 147 मरीज मिले, वहीं 29 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अबतक राज्य में 519 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर जा चुके हैं। नए मरीजों में ज्यादातर प्रवासी हैं। फिलहाल पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में संक्रमण की रफ्तार अधिक दिख रही है। सोमवार को भी सिमडेगा में सर्वाधिक 46 नए मरीज मिले। इधर, राज्य में अब कुल 764 सक्रिय मरीज हो गए हैं। वहीं कुल संक्रमित की संख्या 1290 हो गई है। सोमवार को सिमडेगा में 46, धनबाद में 19, चतरा में 17, गुमला में 15, पाकुड़ में 12, जामताड़ा में नौ, लातेहार में छह, देवघर तथा गढ़वा में पांच-पांच, खूंटी, लोहरदगा तथा हजारीबाग में तीन-तीन, रामगढ़ में दो तथा पूर्वी सिंहभूम व गिरिडीह में एक-एक नए मरीज मिले। जामताड़ा में सीएचसी की एक महिला चिकित्सक भी संक्रमित पाई गई है।

आज कहां कितने मरीज

सिमडेगा : 46, पाकुड़ : 12, धनबाद : 19, चतरा : 17, जामताड़ा : 09 देवघर : 05, खूंटी : 03, हजारीबाग : 03, लातेहार : 06, लोहरदगा : 03 गुमला : 15 गढ़वा : 05 रामगढ़ : 02, पूर्वी सिंहभूम : 01, गिरिडीह : 01

जिलावार सक्रिय मामले

जिला : एक्टिव केस

पूर्वी सिंहभूम : 148

सिमडेगा : 124

धनबाद : 62

रामगढ़ : 75

हजारीबाग : 58

गुमला : 50

कोडरमा : 30

रांची : 20

पश्चिमी सिंहभूम : 17

गढ़वा : 28

गिरिडीह : 12

बोकारो 05

पाकुड़ : 14

खूंटी : 11

लोहरदगा : 12

सरायकेला-खरसावां : 16

लातेहार : 25

साहिबगंज : 03

पलामू : 03

दुमका : 00

देवघर : 05

जामताड़ा : 26

गोड्डा : 00

चतरा : 17