RANCHI:राजधानी रांची को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में कोरोना के नए मरीजों के मिलने की रफ्तार कम हुई है। पिछले पांच दिनों से किसी जिले में सौ से ज्यादा नए मरीज नहीं मिले हैं। बुधवार को भी रांची में 163 नए संक्रमितों की पहचान हुई। अन्य जिलों में सौ से कम ही मरीजों की पहचान हुई है। चौबीस घंटे के भीतर राज्य में 647 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 619 ने कोरोना को मात भी दी है। इस तरह अब राज्य भर में 91 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रांची में 225 हुए रिकवर

रांची में बुधवार को 226 मरीज रिकवर हुए। बड़ी संख्या में स्वस्थ हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिली। हालांकि, होम आइसोलेशन में रहकर जो इलाज कराकर स्वस्थ हुए हैं, उन्हें अगले 14 दिनों तक क्वारंटीन में ही रहने की सलाह दी गई है। स्वस्थ होने वालों में रांची के बाद सबसे बड़ी संख्या बोकारो की रही। यहां से 88 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं जमशेदपुर से 46 और खूंटी से 44 मरीजों ने कोरोना को मात दी।

यहां से मिले इतने मरीज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार की रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 647 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 163, बोकारो से 61, देवघर से 40, धनबाद से 53, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 97, गढ़वा से 7, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 6, गुमला से 6, हजारीबाग से 22, जामताड़ा से 34, खूंटी से 6, कोडरमा से 11, लातेहार से 4, लोहरदगा से 47, पाकुड़ से 2, पलामू से 9, रामगढ़ से 10, साहिबगंज से 7, सरायकेला से 17, सिमडेगा से 9, पश्चिमी सिंहभूम से 31 मरीजों की पुष्टि हुई। अब तक राज्य में 98061 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 91004 मरीजों के स्वस्थ होने और 851 की मौत के बाद अब राज्य भर में 6206 एक्टिव केसेज बचे हैं। रांची में अब भी सबसे ज्यादा 2023 एक्टिव केसेज हैं।

रांची व जमशेदपुर में दो की मौत

बुधवार को कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई। एक की मौत रांची में हुई, जबकि एक ने जमशेदपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। अब तक रांची में 163 की मौत हो चुकी है। वहीं जमशेदपुर में 326 की मौत हुई है।