रांची: सीएम हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इधर सरकार के प्रयासों से कोरोना संक्रमण में कमी नजर आ रही है। हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं है और नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह हर स्तर पर लगातार दी जा रही है। उधर 10 मई तक केंद्र सरकार के कोटे से 4,14 340 डोज कोवैक्सीन की और 2,34,400 डोज कोवीशील्ड के वितरण के लिए स्टॉक में हैं। रांची में राज्य सरकार के स्टॉक में को-वैक्सीन की 1,34,400 और कोवीशील्ड की 1,00,000 डोज उपलब्ध है। ये सभी वैक्सीन राज्यवासियों को नि:शुल्क दी जाएंगी।

किस जिल में भेजी कितनी वैक्सीन

जिला कोवैक्सीन कोवीशील्ड टोटल

बोकारो 2630 4230 6860

चतरा 6600, 8130 14730

देवघर 4570, 12760, 17330

धनबाद 20410 2860 23270

दुमका 24620 15290 39910

ईस्ट सिंहभूम 5320, 4320, 9640

गढ़वा 8240, 8960, 17200

गिरिडीह 23190, 9150 32340

गोड्डा 9280, 7580, 16860

गुमला 12070, 3130, 15200

हजारीबाग 19480, 7230, 26710

जामताड़ा 6280, 6530, 12810

खूंटी 15820, 4490, 20310

कोडरमा 5370, 5980, 11350

लातेहार 3850, 7400, 11250

लोहरदगा 11430, 7330, 18760

पाकुड़ 10670, 6230, 16900

पलामू 32510, 7220, 39730

रामगढ़ 680, 4890, 5570

रांची 9110, 7030, 16140

साहिबगंज 8370, 7620, 15990

सरायकेला खरसावां 700, 1260, 1960

वेस्ट सिंहभूम 9960, 3690, 13650

टीकाकरण अभियान में बनें सहभागी

राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत को लेकर हर स्तर पर मुकम्मल व्यवस्था की है। अभी तक राज्य के 18-44 आयुवर्ग में लगभग 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची बोकारो सहित कुछ अन्य शहरी क्षेत्रों में लोगों में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। लेकिन, कई जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है।

जनजातीय भाषाओं में भी प्रचार

टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा सरकार ले रही है। जनजातीय भाषाओं में भी सरकार टीकाकरण से संबंधित प्रचार कर रही है। संथाली, मुंडारी, हो, सहित अन्य भाषाओं में विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं । इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सखी मंडल की दीदीयां भी प्रचार में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने खुद टीका का डोज लेकर राज्य के लोगों को यह संदेश दिया है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे ही कोरोना को करारा जवाब दिया जा सकता है।