रांची (ब्यूरो) । उड़ान सामाजिक विकास संस्थान की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक पायल सोनी व मुख्य अतिथि पारगोंन फाइनेंस के निदेशक आलोक गुप्ता के द्वारा 250 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही ट्रांजेंडर व सफाई कर्मी महिलाओं को भी समानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आधी आबादी के बिना देश का विकास संभव नहीं है.उन्होंने कहा कि महिलाएं कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है।

ये रहे मौजूद

संस्था के निदेशक ने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करते आ रही है। भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा। मौके पर समाजसेवी जितेंद्र सिंह,विकास भारती के उपाध्यक्ष रंजना सिंह,जितेंद्र पटेल, राकेश सिंह,अनिता वर्मा, दिव्या साहू,नम्रता सोनी,वीना देवी, नेहा शर्मा, प्रीति सिन्हा, प्रीति चौधरी, भारती सिंह, नैना राय, पार्वती देवी, गायत्री देवी, किरण देवी, गीता देवी, जयंती देवी, जासो देवी, सुमन देवी,बेबी गाड़ी मौजूद थे।