एक्टिव केस - 14844

स्वस्थ हुए - 45074

कुल मामले - 60460

मौत - 542

- रांची में 231 मरीजों में मिला संक्रमण, 265 रिकवर

- सिटी में कोरोना से एक की मौत

- राज्य में कोरोना के कुल मामले अब 60 हजार से पार

रांची: राज्य में कोरोना को हराकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या अब 45 हजार से अधिक हो गई है। शनिवार को भी राज्य में नए संक्रमितों के मिलने से अधिक कुल 1,746 मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही राज्य में अब स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या बढ़कर 45,074 हो गई है। शनिवार को रांची में कोरोना संक्रमण के 231 नए मामले मिले। हालांकि, सिटी में 265 लोगों ने कोरोना को मात देते हुए विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हासिल किया।

राज्य में 1200 से ज्यादा मामले

शनिवार को राज्य में 1420 नए मामले मिले। लगातार तीसरे दिन नए मरीज मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को रांची के में जहां 231 नए मरीज मिले, वहीं बोकारो में 201 नए मरीजों की पहचान हुई। उधर, पूर्वी सिंहभूम में भी 270 नए मामले मिले। इसी तरह, धनबाद में 191 मामले सामने आए। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में नए मरीज मिले हैं। दूसरी ओर राज्य में पांच मरीजों की मौत हो गई। इनमें बोकारो के दो तथा धनबाद, दुमका व रांची के एक-एक मरीज शामिल हैं।

एक्टिव केसेज हुए कम

नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 14844 हो गई है। कई दिनों के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार से नीचे आई है। वहीं, यहां कोरोना के कुल मामले 60460 हो गए हैं। इनमें 45074 स्वस्थ हो चुके हैं।

कहां से मिले कितने मरीज

झारखंड में शनिवार को देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 1420 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 231, बोकारो से 201, चतरा से 7, देवघर से 19, धनबाद से 191, दुमका से 15, पूर्वी सिंहभूम से 270, गढ़वा से 24, गिरिडीह से 93, गोड्डा से 23, गुमला से 62, हजारीबाग से 30, जामताड़ा से 10, खूंटी से 21, कोडरमा से 14, लातेहार से 33, लोहरदगा से 20, पाकुड़ से 1, पलामू से 20, रामगढ़ से 28, सहिबगंज से 27, सरायकेला से 15, सिमडेगा से 17, पश्चिमी सिंहभूम से 38 मरीज शामिल हैं।