सक्रिय केस की संख्या : 562

स्वस्थ हुए : 1849

कुल मामले : 2426

कुल मौत : 15

-----------------

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण तथा मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में सोमवार का दिन मिला-जुला रहा। राज्य में जहां महज 40 नए संक्रमित मिले, वहीं 56 मरीज स्वस्थ भी हुए। चिंता की बात यह कि दो मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, दोनों मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। रांची में कई दिनों के बाद 14 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। बताया जाता है कि इनमें सात महिलौंग-नामकुम, चार चुटिया, दो अरगोड़ा तथा एक कचहरी चौक के पास रहने वाला मरीज शामिल है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 11, सिमडेगा में तीन, लोहरदगा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां तथा गढ़वा में दो-दो तथा देवघर, हजारीबाग, कोडरमा और साहिबगंज में एक-एक नए मरीजों की पहचान हुई। इनमें अधिसंख्य की ट्रेवल हिस्ट्री है।

इधर, सोमवार को ही 56 मरीज कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ भी हुए। इनमें सिमडेगा के 24, रांची के पांच, पश्चिमी सिंहभूम तथा कोडरमा के चार-चार, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी तथा जामताड़ा के तीन-तीन, चतरा, धनबाद, गुमला और पलामू के दो-दो तथा लातेहार के एक मरीज शामिल हैं। वहीं, सोमवार को रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय विवाहित महिला की मौत हो गई है। हालांकि, गिरिडीह के बगोदर निवासी यह महिला पहले से दिल की बीमारी से पीडि़त थी। इलाज के क्रम में ही वह पॉजिटिव पाई गई थी। हजारीबाग के भी एक 36 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना के बाद उसे रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में उसे पॉजिटिव पाया गया था।

बता दें कि शनिवार को भी एक मरीज की मौत हो गई थी। इस तरह राज्य में यह लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीज की मौत है। यह पहला मौका है, जब एक दिन में दो मरीजों की मौत हुई है। इस तरह, कुल मौत की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। हालांकि, एक को छोड़कर सभी मरीज या तो अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे, या उनकी दुर्घटना हुई थी। इधर, राज्य में सक्रिय केस की संख्या 562 हो गई है। कोरोना के अबतक के कुल मामले 2426 हो गए हैं। हालांकि, इनमें 1849 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

--------------

किस जिले में कितने कोरोना केस

जिला - सक्रिय केस - स्वस्थ हुए - मृत्यु - कुल मामले

बोकारो 16 27 02 45

चतरा 06 41 00 47

देवघर 12 30 00 42

धनबाद 42 111 00 153

दुमका 03 04 00 07

पूर्वी सिंहभूम 164 217 00 381

गढ़वा 06 97 00 103

गिरिडीह 24 66 02 91

गोड्डा 01 08 00 09

गुमला 46 70 01 117

हजारीबाग 54 135 03 192

जामताड़ा 05 23 00 28

खूंटी 02 20 00 28

कोडरमा 33 142 01 176

लातेहार 05 49 00 54

लोहरदगा 12 45 00 57

पाकुड़ 01 30 00 31

पलामू 01 50 00 51

रामगढ़ 08 112 00 120

रांची 53 164 04 221

साहिबगंज 05 03 01 09

सरायकेला-खरसावां 21 32 00 53

सिमडेगा 26 326 01 353

पूर्वी सिंहभूम 17 41 00 58